विशेष अभियान के तहत नोएडा पुलिस ने पकड़े दर्जनों बदमाश

नोएडा । नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने प्रेम सागर नामक युवक को सेक्टर 51 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह लूटपाट की वारदात करता है।थाना दादरी पुलिस ने जीशान नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी आमका रोड पुलिया के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि समीर नामक युवक को थाना पुलिस ने 10 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया है। थाना जेवर पुलिस ने धीरज को गिरफ्तार कर उसके पास से 105 पव्वै अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी ग्राम बंकापुर के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले पर थाना पुलिस ने शहजाद को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। थाना कासना पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान महिपाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 20 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी जिम्स अस्पताल के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने एक सूचना किया आधार पर योगेश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 20 पव्वै देसी शराब बरामद किया है।

थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने रितिक कुमार को एक मूर्ति गोल चक्कर के पास एक गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने विजय नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 36 पव्वै शराब बरामद किया है। थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने बीती रात को अरमान कुरेशी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर इसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी हल्द्वानी मोड़ के पास से हुई है।थाना सेक्टर 63 पुलिस ने बीती रात को मोहित को गिरफ्तार कर उसके पास से 44 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर 63 पुलिस ने दीपक नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के एक मोटरसाइकिल और एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह शातिर चोर है।
थाना सूरजपुर पुलिस ने सौरव नामक युवक को गिरफ्तार कर इसके पास एक देसी तमंचा बरामद किया है। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि यह लूटपाट करने की फिराक में था। थाना सूरजपुर पुलिस ने आशीष कुमार को गिरफ्तार कर इसके पास से अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने बबीता को गिरफ्तार कर उसके पास 110 पव्वा देसी शराब बरामद किया। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने अंगद सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 48 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना फेस -1 पुलिस ने रोशन नामक युवकों गिरफ्तार कर उसके पास से 35 पव्वै अवैध शराब बरामद किया है।

यह भी देखे:-

मंगेतर की अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा है धमकी
गाजियाबाद से गाड़ी लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा और ...   
एनजीओ की सूचना पर बंधक बनाई गयी दो लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया, आरोपी गिरफ्तार, कर रहा था यौन उत...
फिट इंडिया मुहिम: आईईसी कॉलेज में शिक्षकों ने परंपरागत "लगोरी" खेल का लुत्फ उठाया
बृजवासी पुरम कॉलोनी में लाखों की चोरी, जेवरात और स्मार्ट टीवी सहित सामान गायब
धारदार हथियार से हमला कर 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर वाहन ईनामी लूटेरा, एक बदमाश फरार
जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलवाने के नाम पर 25 करोड़ की ठगी, 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
छज्जे के विवाद में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार
कोस्ट गार्ड में तैनात उप -निरीक्षक ने दर्ज करवाया अंसल बिल्डर के खिलाफ मुकदमा
महिलाओं द्वारा ग्रहण की गयी शिक्षा, कई-कई पीढियों तक लाभ पहुॅचाती है : डॉ. दिनेश शर्मा
अधिक मूल्यों पर इन दुकानों पर बेची जा रही थी शराब, लाइसेंस निलंबित, कई दुकाने की गई सीज
सोसाइटी में चोरी करने घुसा बदमाश पकड़ा गया
जेवर क्षेत्र में बदमाशो का आतंक, दिन दहाड़े दो लूट कर पुलिस को दी चुनौती
लूट के इरादे से घूम रहे बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
लाइसेंसी पिस्टल की दुनाली साफ करते हुए लगी गोली