अनाथालय में लगी आग, 16 बच्चे और तीन केयरटेकर को दमकल विभाग ने सकुशल निकाला

नोएडा । थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 26 में स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में अज्ञात कारण से देर रात को आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में फंसे 16 अनाथ बच्चे और तीन कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकला गया है। आग भवन के स्टोर रूम में लगी थी।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार की देर रात दो बजे के करीब दमकल पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 26 के सी- ब्लॉक में स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में अज्ञात कारण से आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंची। सीएफओ ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अनाथालय में रह रहे 16 बच्चे जिनकी उम्र 4 वर्ष से 12 वर्ष तक थी तथा तीन केयरटेकर को शकुशल बाहर निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग अनाथालय के स्टोर रूम में लगी थी।

यह भी देखे:-

हाईकोर्ट की चेतावनी : ये दिल्ली है...यहां गैर कानूनी काम न करे यूपी पुलिस
नोएडा: जलापूर्ति में देरी पर सीईओ का कड़ा कदम, अधिकारियों के वेतन रोके, कारण बताओ नोटिस जारी
भीगी पलकों से एक्टिव एनजीओ ने दी रणविजय सिंह को विदाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भी आँखें हुई नम , साम...
गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में पास आउट छात्रों के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन
चेतावनी: डब्ल्यूएचओ चीफ बोले- महामारी अभी गई नहीं, यह तब ही खत्म होगी जब दुनिया चाहेगी
बाल दिवस पर ईएमसीटी का छोटा सा प्रयास के बड़ी सी मुस्कुराहट के लिए
नोएडा फेस-1 पुलिस की कार्रवाई: शराब तस्कर गिरफ्तार, 107 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद
गांधी जयंती: राहुल ने किसान आंदोलन पर सरकार को घेरा, बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी
सीबीएसई : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव, अब दो घंटे में देना होगा ...
यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीडिंग करने वालों पर पुलिस का कड़ा एक्शन! 175 वाहनों के काटे गए चालान
टैम्पो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
डिपो से बोड़ाकी स्टेशन तक मेट्रो विस्तार को ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड की हरी झंडी, नोएडा एयरपोर्ट के ल...
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्ध  नगर की शान यूपीएससी 2022 में चयनित अभ्यर्थियों टॉपर से की म...
यमुना में झाग को लेकर सियासी बवाल, भाजपा ने दिल्ली सरकार तो आप ने यूपी-हरियाणा को ठहराया दोषी
नवरत्न फाउंडेशन ने जीता एनजीओ टी ट्वेंटी टूर्नामेंट
नोएडा : उद्यमियों  की मदद से ऑक्सीजन टैंक की स्थापना की गई , ऑक्सीजन की किल्लत होगी दूर