“नो रजिस्ट्री नो वोट” के अभियान ने जोर पकड़ा, पीड़ित फ्लैट बायर्स ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया

ग्रेटर नोएडा: पीड़ित फ्लैट बायर्स ने कहा यूपिसिडा अंतर्गत सूरजपुर साइट सी ग्रुप हाउसिंग एक्सटेंशन 2, ग्रेटर नोएडा की बिल्डर सोसाइटीज शिवालिक होम्स, मिगसून ग्रीन मेंशन, ओएसिस वेनेसिया हाइट्स एवम न्यूटेक ला गैलेक्सीया सोसाइटी के फ्लैट बायर्स का दुर्भाग्य देखिए कि सोसाइटीज की सीसी, ओसी एवम रजिस्ट्री की समस्या के प्रति प्राधिकरण(UPSIDA), लोकल प्रशासन, जनप्रतिनिधि, शासन तो धृतराष्ट्र बने हुए हैं। इन सोसाइटीज के बिल्डर्स का प्राधिकरण पर कुछ बकाया भी नहीं है इसलिए इन सोसाइटी की सीसी, ओसी एवम रजिस्ट्री की समस्या के समाधान होने में अमिताभ कांत कमिटी की यूपी सरकार द्वारा अनुमोदित सिफारिश की भी जरूरत नहीं हैं। यहां की सोसायटीज के बिल्डर्स साफ कहना है कि हमने प्राधिकरण के सारे पेमेंट सीसी, ओसी जारी करने के समय हीं सभी डिजायर्ड पेपर्स के साथ जमा करा दिया था लेकिन पिछले 8 वर्षो से प्राधिकरण सीसी, ओसी पर कोई निर्णय नहीं ले रहा है इसलिए फ्लैट बायर्स को इस कारण से जो भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं उसमें उनका कोई रो नहीं है, सारा दोष प्राधिकरण (UPSIDA) का हैं।

सूरजपुर साइट सी ग्रुप हाउसिंग एक्सटेंशन 2, ग्रेटर नोएडा,उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाली बिल्डर सोसाइटीज की पिछले 8 वर्षों से लंबित सीसी,ओसी एवम रजिस्ट्री की समस्या का समाधान ना होने के कारण यहां के फ्लैट बायर्स ने मजबूरी में “नो रजिस्ट्री नो वोट” का अभियान अपने अपने सोसाइटी में बैनर लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू किया है जिससे धृतराष्ट्र बने प्राधिकरण , स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवम सरकार की आखें खुले एवम वे यहां के फ्लैट बायर्स की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देते हुए यहां के सोसायटीज की सीसी, ओसी जल्द से जल्द जारी करें जिससे यहां के फ्लैट्स की रजिस्ट्री का रास्ता खुल पाए एवम यहां के फ्लैट बायर्स को अपने फ्लैट्स का मालिकाना हक मिल सकें।

यह भी देखे:-

योगी सरकार के संस्कृत संवर्धन प्रयासों को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 1008 संस्कृत संभाषण शिविरों के समा...
माकपा नेत्री सुभाषनी अली ने किसान सभा के धरने को किया संबोधित समर्थन का किया ऐलान
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज ने वृद्धाश्रम में लगाया फ्री डेंटल चेकअप कैंप
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का हुआ आयोजन।
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक हुई संपन्न
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: ए गेटवे टू एकेडमिक एक्सीलेंस" पर दो दिवसीय सेम...
ललितेशपति त्रिपाठी का कांग्रेस से इस्तीफा: सौ सालों का नाता चौथी पीढ़ी तक पहुंचकर खत्म
भारतीय गोल्फ संघ ने पुरुषों के एमेच्योर नेशनल स्कॉड के लिए राष्ट्रीय शिविर का किया आयोजन
ग्रेनो प्राधिकरण में अब क्यूआर कोड से हो सकेगा चालान का वेरीफिकेशन
25 नवंबर को तीनों प्राधिकरणों की तानाशाही के खिलाफ महापंचायत, सतीश कनारसी बोले- अधिकारों के लिए निर्...
आनंद गिरि: सीबीआई की सख्ती पर रोए आनंद गिरि, आद्या और संदीप से पूछा, महंत से क्या दुश्मनी थी?
यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर पहुंचे सीएम योगी, सीईओ अरुनवीर सिंह ने प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में ...
जापानी निवेशकों की YEIDA में रुचि, मेडिकल डिवाइस पार्क में संभावनाओं का जायजा
आरoकेoएकेडमी ,शाहपुर कलां में  स्काॅलर सेरेमनी में प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुनकर भावविभोर हुए श्रोता
उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां