ईपीसीएच की स्थगित 37वीं वार्षिक आम बैठक में प्रशासन समिति के छह नए सदस्य चुने गए।

नई दिल्ली- 4 अप्रैल, 2024- हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने आज अपनी स्थगित 37वीं वार्षिक आम बैठक नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न की I इस बैठक की अध्यक्षता ईपीसीएच के अध्यक्ष श्री दिलीप बैद ने की I वार्षिक आम बैठक के दौरान ईपीसीएच के उपाध्यक्ष श्री नीरज खन्ना; प्रशासनिक समिति के सदस्य श्री रवि के. पासी, श्री डी. कुमार, श्री राज कुमार मल्होत्रा, श्री प्रिंस मलिक, श्री शरद बंसल, श्री सलमान आज़म, श्री सिमरनदीप सिंह कोहली, श्री अरशद मीर, श्री सी.पी. शर्मा; ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक श्री आर के वर्मा; अतिरिक्त. कार्यकारी निदेशक-सह-सचिव-ईपीसीएच श्री राजेश रावत और एनआर, ईआर, सीआर, डब्ल्यूआर के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे I

ईपीसीएच के अध्यक्ष श्री दिलीप बैद ने स्थगित 37वीं वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की I बैठक के दौरान एक अविलंबित एजेंडा “सीओए में मौजूद रिक्तियों के अनुसार समिति का गठन” पूरा किया गया I परीक्षक ने प्रत्येक उम्मीदवार के लिए ई-वोटिंग और व्यक्तिगत रूप से प्राप्त वोटों की संख्या का संग्रहण किया I ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक श्री आर के वर्मा ने सूचित किया कि विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), भारत सरकार के कार्यालय द्वारा नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी, श्री मुकेश कुमार ने ईपीसीएच की प्रशासन समिति के लिए चुने गए छह नए सदस्यों के परिणामों की घोषणा की।

प्राप्त वोटों की संख्या के साथ नवनिर्वाचित सदस्य: उत्तरी क्षेत्र से श्री राजेश कुमार जैन, मेसर्स एक्समार्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली (632) और श्री सागर मेहता, मैसर्स क्यूटीएल एक्सपोर्ट हाउस, नई दिल्ली (638); मध्य क्षेत्र से: श्री अवधेश चंद्र अग्रवाल, मेसर्स श्री साई डे आर्ट, मुरादाबाद (1397) और श्री नीरज खन्ना, मेसर्स नोडी एक्सपोर्ट्स इंक., मुरादाबाद (1441); पूर्वी क्षेत्र से: श्री ओम प्रकाश प्रह्लादका, मेसर्स हितैशी क्रिएटिव एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता (118) और पश्चिमी क्षेत्र से: श्री प्रदीप एन. मुछाला, मेसर्स मुछाला एन.वी., मुंबई (निर्विरोध) रहे ।

ईपीसीएच के अध्यक्ष श्री दिलीप बैद ने ईपीसीएच की ओर से हस्तशिल्प व्यापार के लिए उनके कार्यकाल के दौरान प्रदान किए गए योगदान और सेवाओं के लिए प्रशासन समिति के निवर्तमान सदस्यों की सराहना की। इसके अलावा, श्री बैद ने हस्तशिल्प क्षेत्र की बेहतरी के लिए सदस्य निर्यातकों के संयुक्त और सहयोगात्मक समर्थन और प्रयासों का आग्रह किया। बैठक में प्रमुख निर्यातक श्री नजमुल इस्लाम, श्री रोहित ढल, श्री विशाल अग्रवाल, श्री हसनैन अख्तर, श्री गौरव ओहरी, श्री जे.पी. सिंह, श्री करण दुग्गल, श्री नदीम, श्री राजीव बंसल, श्री उदित अग्रवाल, मुरादाबाद से श्री अशोक अरोड़ा; फ़िरोज़ाबाद से श्री राजेंद्र गुप्ता और कई अन्य उपस्थित थे।.

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के कार्यकारी निदेशक श्री आर. के वर्मा ने बताया कि ईपीसीएच दुनिया भर के विभिन्न देशों में भारतीय हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने और उच्च गुणवत्ता वाले हस्तशिल्प उत्पादों और सेवाओं के एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में  विदेशों में भारत की छवि और होम,जीवनशैली,कपड़ा, फर्नीचर और फैशन आभूषण और सहायक उपकरण के उत्पादन में लगे क्राफ्ट क्लस्टर के लाखों कारीगरों और शिल्पकारों के प्रतिभाशाली हाथों के जादू की ब्रांड इमेज बनाने के लिए जिम्मेदार एक नोडल संस्थान है। इस अवसर पर ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक श्री आर के वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान हस्तशिल्प निर्यात 30,019.24 करोड़ रुपये (3,728.47 मिलियन डॉलर) रहा।

यह भी देखे:-

योगी सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान, कृमि मुक्त होगा उत्तर प्रदेश
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसें टकराई, दर्जन भर यात्री घायल
इनर व्हील क्लब ऑफ़ नवीन ग्रेटर नोएडा ने 2024-25 के पदस्थापना समारोह का किया आयोजन
उ.प्र. रेरा ने 21 शिकायतों की ऑनलाइन सुनवाई में प्रोमोटर्स को उपस्थित होने के लिए सार्वजनिक सुचना जा...
वयस्क टीकाकरण पर बड़ा कदम: GIMS में सस्ती दरों पर वैक्सीन उपलब्ध, 79% तक छूट
दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को कैंटर ने कुचला , दो की मौत
नुक्कड़ नाटक के जरिये बेटी बचाओ बेटी पढाओ का दिया सन्देश
श्योरान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने किया सी. बी .एस.ई क्लस्टर में शानदार प्रदर्शन
जनसुनवाई में सीईओ से मिले उद्यमी, मांगी जमीन
भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत द्वारा एनटीपीसी दादरी का अवलोकन
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा की शासी निकाय की 9वीं बैठक सम्पन्न
नारायणा ई टेक्नो स्कूल ग्रेटर नोएडा शाखा का वार्षिक समारोह हुआ आयोजित
शारदा यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय शारदा शताब्दी सम्मान समारोह का समापन
विजय रथ यात्रा: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा
वायु प्रदूषण : यूपी, दिल्‍ली समेत कई जगह बेहद खराब स्थिति, राज्‍यों में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है
नैक से उत्कृष्ट ग्रेडिंग पाने का लीजिए संकल्प