लोकसभा चुनाव के लिए आज प्रत्याशियों के द्वारा लिए गए 06 नामांकन प्रपत्र, 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13-गौतम बुद्ध नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज 03 अप्रैल, 2024 को प्रत्याशियों के द्वारा 06 नामांकन प्रपत्र प्राप्त किए गए। वर्तमान तक प्रत्याशियों के द्वारा कुल 52 नामांकन प्रपत्र प्राप्त किये जा चुके हैं। आज 11 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर महेश शर्मा, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मनीष कुमार द्विवेदी, भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता पार्टी के नरेश नौटियाल, जय हिंद नेशनल पार्टी के राजीव मिश्रा, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी की कुमारी शालू, सुपर पावर इंडियन पार्टी के रण सिंह डुडी, निर्दलीय शिवम आशुतोष, रोदास गुप्ता, मोहम्मद मुमताज आलम, रितु सिन्हा व इखलाक सम्मिलित हैं। अब तक कुल 18 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन किया जा चुका है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 13-गौतम बुद्ध नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 28 मार्च 2024 दिन बृहस्पतिवार से नामाकंन प्रकिया जारी है। आयोग द्वारा द्वितीय चरण के लिए नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2024 दिन बृहस्पतिवार, नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु तिथि 05 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार, नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2024 दिन सोमवार निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण का मतदान 26 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार तथा 04 जून 2024 दिन मंगलवार को मतगणना सम्पन्न होगी। 06 जून 2024 दिन बृहस्पतिवार से पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेंगी।

यह भी देखे:-

दर्दनाक हादसा: नोएडा एक्सप्रेस वे: पेड़ से टकराई स्विफ्ट कार, पति पत्नी व मासूम बच्चे की मौत
Human Rights Day 2023 : 10 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस, क्या है इस वर्ष की थीम
Coronavirus Update: देश में कोरोना वायरस के दर्ज हुए 31,222 नए मामले, 290 लोगों की मौत
स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका स्कूल में मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व
उ.प्र. रेरा में सुनवाई के 48 घण्टे पहले तक अभिलेख अपलोड हो सकेंगे
लाखों रुपये के स्मैक के साथ विदेशी युवक-युवती गिरफ्तार
एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी से मिले डॉ. राकेश कुमार, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 पर हुई अहम चर्चा
सपाइयों ने जयंती पर याद किये गए पंडित जनेश्वर मिश्र, सपा की मासिक बैठक सम्पन्न
ग्रेटर नोएडा वेस्ट 130 मीo रोड सैनी सुनपुरा से - वाया बादलपुर - ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे ग्राम कल्दा त...
JEECUP Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
आबकारी टीम और बीटा 2 पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में गायन व नृत्य प्रतियोगिता 'अलंकार' का आयोजन
डॉ. संजय निषाद की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और सौंदर्यकरण...
मुख्यमंत्री ने किया नौसेना शौर्य संग्रहालय निर्माण कार्य परियोजना का भूमि पूजन व शिलान्यास
जिले को शीर्ष पर पहुंचाने का संकल्प: डीएम मनीष कुमार वर्मा
G20 Summit In India : दिल्ली में सम्मेलन का हुआ शुभारंभ, जानें क्या रहेगा आज की बैठक का एजेंडा