पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर को लगी गोली

नोएडा। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात को एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि बीती रात को थाना सेक्टर 39 पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी सेक्टर 46 रेड लाइट चौराहे के पास बाइक पर सवार होकर आ रहा एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुकने की वजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने लगा। उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने उसे घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर उसने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश की गिरफ्तारी पर 25,000 रूपए का इनाम घोषित था। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के ऊपर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानो में लूट, चोरी के 26 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। इसके खिलाफ थाना सेक्टर 39 में वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : दस रूपये के विवाद में सेल्समैन की गोली मारकर हत्या
ग्रेटर नोएडा : यूपी एसटीएफ ने बावरिया गैंग के दो डकैतों को किया गिरफ्तार
बीच चौराहे पर सिपाही ने व्यापारी पर तानी राइफल, अवैध उगाही का आरोप
पहले कार बेचा फिर वही चुराया, जानिए शातिर ठग की कहानी 
Blued APP पर चैट कर युवक को मिलने के लिए बुलाया फिर की लूट, पुलिस ने एनकाउंटर में किया दो बदमाशों को...
रेप का आरोपी हैवान जीजा गिरफ्तार
नॉलेज पार्क ने कार से स्टंट कर रहे आधा दर्जन युवक गिरफ्तार, गर्ल्स हॉस्टल के आगे स्टंट का आरोपी को भ...
दसवीं कक्षा का छात्र निकला 14 वीं मंजिल से गिरकर मरने वाला
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 25 हज़ार का ईनामी बदमाश
नोएडा: गांजा तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार, 1.5 किलो गांजा बरामद
ई रिक्शा चालक से मारपीट करने की आरोपी महिला गिरफ्तार , वीडियो हुआ था वायरल
नोएडा में थाना प्रभारी सहित 5 पुलिस कर्मी सस्पेंड, जानिए क्यों
पकड़ा गया बंद कम्पनियों में चोरी करने वाला गिरोह
दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को दबोचा
परचेज मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में पब के मैनेजर समेत सात गिरफ्तार 
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट करने वाले पर मुकदमा दर्ज