डॉक्टर महेंद्र नागर को फिर मिला सपा पार्टी का सिंबलः राहुल अवाना का कटा टिकट; दो दिन तक चली बैठक के बाद लिया फैसला

नोएडा (गौतमबुद्धनगर): लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के घोषित प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर को पार्टी का सिम्बल दे दिया गया है। डॉक्टर महेंद्र नागर के प्रत्याशी घोषित होने के दो से तीन दिन बाद ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां राहुल अवाना को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने उनका डीएनडी पर स्वागत किया और आचार संहिता के उल्लघंन में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। राहुल अवाना के प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस और सपा दोनों के कार्यकर्ता नाराज थे।

सपा हाइकमान में भी इसको लेकर संशय था। दरअसल, डॉक्टर महेंद्र नागर गौतमबुद्ध नगर के पुराना चेहरा है। साथ ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रह चुके है। वहीं राहुल की पकड़ युवाओं पर है। दोनों को लखनऊ बुलाया गया।

दो दिनों तक मंथन के बाद अखिलेश यादव ने दोनों से बातचीत की और मन मुटाव को दूर करते हुए डॉक्टर महेंद्र नागर को ही पार्टी का सिंबल दे दिया। हालांकि दोनों ही महकमों में अंदर खाने गुटबाजी का दौर शुरू हो गया है। महेंद्र नागर के लिए बड़ी चुनौती दूसरे खेमे को साधना होगा।

बता दें की नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है। भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा लगातार दो बार से गौतमबुद्ध नगर सीट पर चुनाव जीत रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर डॉक्टर महेश शर्मा को नोएडा से चुनावी मैदान में उतारा है।

दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी ने ठाकुर समाज से आने वाले राजेंद्र सोलंकी को अपना प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी ने राहुल अवाना का टिकट काटकर एक बार फिर डॉक्टर महेंद्र नागर को नोएडा सीट से प्रत्याशी बना दिया है।

डॉक्टर महेंद्र नागर को टिकट दिलवाने में समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान बताया जा रहा है। वह महेंद्र नागर को नोएडा से प्रत्याशी बनाने के भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है। भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा लगातार दो बार से गौतमबुद्ध नगर सीट पर चुनाव जीत रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर डॉक्टर महेश शर्मा को नोएडा से चुनावी मैदान में उतारा है।

दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी ने ठाकुर समाज से आने वाले राजेंद्र सोलंकी को अपना प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी ने राहुल अवाना का टिकट काटकर एक बार फिर डॉक्टर महेंद्र नागर को नोएडा सीट से प्रत्याशी बना दिया है।

डॉक्टर महेंद्र नागर को टिकट दिलवाने में समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान बताया जा रहा है। वह महेंद्र नागर को नोएडा से प्रत्याशी बनाने के पक्ष में थे। बीच में कुछ लोगों ने जोड़-तोड़ करके राहुल अवाना को प्रत्याशी बनवा दिया था। फिलहाल अब महेंद्र नागर सपा के घोषित प्रत्यशी है और जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे।

यह भी देखे:-

किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने निकाली टैकटर तिरंगा यात्रा
YAMUNA AUTHORITY : फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यीडा कराएगा पेड़ों की जीपीएस टैगिंग
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 : आज प्रत्याशियों के द्वारा लिए गए 4 नामांकन प्रपत्र, एक प्रत्याशी ने ...
वृक्षारोपण कर अप्रैल फूल को बनाया अप्रैल कूल
जी डी गोयंका में जलीय क्रीडा चैंपियनशिप का आयोजन
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार 10 हजार पशु सखियों को करेगी प्रशिक्षित
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में साथ अभियानों पर चर्चा, पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका: नवंबर से खोलेगा विदेशी यात्रियों के लिए दरवाजे, दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोग कर सकेंगे यात्र...
बिलासपुर नगर पंचायत में आई कूड़ा निस्तारण मशीन 
शत प्रतिशत फैमिली आईडी कार्ड बनाने में जुटी योगी सरकार
यू० पी० इन्टरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित गलगोटियाज विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित “च...
सोशल मीडिया एक्सपर्ट प्रवीन कुमार सैन को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी
एक दिग्गज की वापसी: DC2 और Mercury EV Tech ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नए वाहनों का प्रद...
एसीईओ ने सैनी व मिलक लच्छी गांव में जलापूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा
भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान: जीएनआईओटी कॉलेज में कार्यकर्ताओं से संवाद, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवे...
निवास प्रोमोटर्स ने 7 रेरा शिकायतकर्ताओं के साथ आपसी सहमति से वसूली प्रमाण पत्रों का समाधान किया