गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए आज से नामांकन शुरू

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। दावेदारों को रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से निःशुल्क नामांकन पत्र मिल रहा है।

जिला प्रशासन ने नामांकन की तैयारी पूरी कर ली है। भीड़ को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर वैरिकेडिंग कर सुरक्षा बल तैनात किए गए है। खबर लिखे जाने तक आज किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। कुछ प्रत्याशी और उनके एजेंट नामांकन पत्र खरीदने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे।

बताया जाता है कि नामांकन के अंतिम दिनों में प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन प्रक्रिया 4 अप्रैल तक जारी रहेगी। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 8 अप्रैल नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन होगा। 26 अप्रैल को मतदान होगा। जनपद गौतमबुद्धनगर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। आज से कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 105 में स्थित जिलाधिकारी न्यायालय में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। तीन बजे के बाद आने वाले किसी भी प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जाएगा। उनको अगले दिन आना होगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को 25000 रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। जबकि एसटी-एससी वर्ग के प्रत्याशी को 12500 रुपये की जमानत धनराशि जमा करनी होगी। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ पांच लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। नामांकन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

यह भी देखे:-

“मेरा बेटा 2 घंटे तक संघर्ष करता रहा, लेकिन सिस्टम ने उसे छोड़ दिया”: युवराज मेहता की शोक सभा में पि...
दर्दनाक हादसा: बेलगाम रोडवेज बस ने कम्पनी कर्मचारियों को रौंदा, 4 की मौत, 3 घायल
LIVE IPL 2021 Player Auction Updates: कोई बिका करोड़ों मे तो किसी को नही मिला ख़रीददार, देखें पूरी लिस...
दिल्ली-मेरठ RapidX : सुरंग बनाने का काम पूरा, जल्द मिलेगा सफर करने का मौका
मेवाड़ में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन ,मेधावी पुरातन विद्यार्थी सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स...
इन चीजों से होता है दुनिया का पचास फीसद प्रदूषण, बचाना है तो करने होंगे ये उपाय
Covaxin: उत्पादन के लिए सरकार ने गुजरात के अंकलेश्वर में वैक्सीन विनिर्माण सुविधा को मंजूरी दी
AKTU Semester Exam: जीएल बजाज के सैकड़ों छात्र नहीं हो पाए परीक्षा में सम्मिलित
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
UP विधानसभा चुनाव : 403 सीटों पे ताल ठोकेगी आम आदमी पार्टी, भाजपा को हराना पहला लक्ष्य
शासन ने ग्रेनो संस्थागत योजना के भूखंड आवंटन की जांच के दिए आदेश
मोशन पिक्चर एसोसिएशन में अहम जिम्मेदारी निभायेंगे फिल्म निर्देशक एस एस राजा
President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
खुशखबरी : मार्च से लगेगा बुजुर्गों को भी कोरोना का टीका।
गांव-गांव,घर-घर जाकर सुनिश्चित करेंगे आप प्रत्याशी का जीत: राहुल सेठ
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत