महर्षि पाणिनी वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में दी जा रही है वेद -वेदांग के साथ-साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान की निःशुल्क शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ग्रेटर नोएड । महर्षि पाणिनी वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल, सेक्टर-ईटा-एक ग्रेटर नोएडा, केन्द्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय नई दिल्ली से सम्बद्ध है। आचार्च रविकांत दीक्षित ने एक दशक पहले गुरुकुल की स्थापना की थी। गुरुकुल में प्राच्य विद्या(वेद वेदांग) के साथ-साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा दी जा रही है। प्रेस वार्ता में रविकांत दीक्षित ने बताया कि गुरुकुल में कक्षा छह से आठवीं तक, प्रथमा स्तर की कक्षाओं में पारम्परिक विषयों के तहत साहित्य, व्याकरण,वेद, ज्योतिष,न्याय आदि विषयों के साथ आधुनिक विषयों की शिक्षा दी जा रही है। गुरुकुल में प्राक् शास्त्री (कक्षा-6 से 11वीं तक) प्रवेश के लिए लिए अंतिम तारीख 15 अप्रैल निर्धारित किया गया है। वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि कक्षा-6 से लेकर कक्षा-8 तक जो भी आधुनिक शिक्षा है, उसको दी जा रही है। आधुनिक शिक्षा में हिन्दी,अंग्रेजी, गणित,विज्ञान व सामाजिक विषयों के साथ कम्प्यूटर व संगीत की शिक्षा दी जा रही है। हर कक्षा में 15-15 सीट हैं, दो तरीके से ओपेन व डे बोर्डिंग के तहत प्रवेश दी जा रही है, दूर के बच्चों को हास्टल की सुविधा होगी। प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक व साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। जो लोग अपने बच्चों को सनातन शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा देना चाहते हैं वह प्रवेश ले सकते हैं। आनन्द ब्रह्मचारी, अधिष्ठाता ने बताया कि यहां पर हम जीनव जीने की पद्धति सिखाते हैं, किस तरीके से अपने जीवन को जीना है। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी जरुरी है। राष्ट्र हित में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरुरी है। सारे बच्चे एक वेश-भूषा में रहते हैं, कोई ऊंचा नीचा का भेद नहीं होता, सात्विक भोजन दिया जाता है, ताकि अच्छा चरित्रवान युवा तैयार किया जा सके। कुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। प्रवेश शुल्क, परीक्षा शुल्क, रजिस्ट्रेशन कॉपी, किताब आदि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्धारित होगा व छात्रों को देना होगा। इस दौरान रवि शंकर शर्मा, ललिता शर्मा, वेद प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

संकल्प सिद्ध करने में सबके प्रयास जरूरी- पीएम मोदी, कोविड वैक्सीन लाभार्थियों से बातचीत
एनआईयू का दूसरा दीक्षांत समारोह सम्पन्न, शहीद जवानों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करेगा विवि : ड...
GIMS में लैंप लाइटिंग समारोह- इग्नाइट 2के23
अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में निर्णायक बदलाव
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शॉ-2024 में स्टार्ट-अप बना आकर्षण का केंद्र, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप्स के अधिकार...
वीर रक्षा फाउंडेशन, शारदा केयर - हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीदो...
भारत में कितने लोगों के पास हैं 100 करोड़ से ज्‍यादा, जानकर रह जाएंगे हैरान
वोकल फॉर लोकल :प्रधानमंत्री शनिवार को पहले 'भारत खिलौना मेला' का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे
गलगोटिया कॉलेज के शुभम सिंह का अच्छे पैकेज पर अमेज़न वेब सर्विस में चयन
गलगोटिया कॉलेज में कंप्यूटिंग विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
टाटा मोटर्स ने दी ओलंपिक खिलाड़ियों को ये दमदार कनेक्टेड कार
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में सजा वार्षिकोत्सव का रंगमंच, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
ईएमसीटी ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में "महिला और स्वास्थ्य" कार्यशाला का आयोजन किया
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में शुरू किया गया प्रोफेशनल एडवोकेसी स्किल्स कोर्स 
ग्रेनो के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नवंबर अंत में लगेगा कौशल विकास मेला
डिजिटल हेल्थ कार्ड: मात्र दो मिनट में मोबाइल से ऐसे बनाएं अपना कार्ड, इसके फायदे भी जानें