ग्राम भगवंतपुर में ग्रामीणों को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया संबोधित, कहा जो कहा , वो किया

“जो कहा, वह किया”

“आज जेवर क्षेत्र का ग्रामीण अंचल आवागमन के बेहतरीन मार्गों से सुसज्जित हो रहा है, क्योंकि बेहतर आवागमन किसी भी क्षेत्र की प्रगति के लिए बेहद आवश्यक है और मेरा पूरा प्रयास होगा कि जेवर विधानसभा में सड़कों का ऐसा जाल हो, जो समय की बचत करते हुए, अपने गंतव्य तक समय से पहुंच सकें”

उपरोक्त शब्द आज दिनांक 26 मार्च 2024 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम भगवंतपुर में ग्रामीणों के मध्य में कहे। ज़ेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “यह वही जेवर क्षेत्र है, जहां ग्रामीणों को दूसरे ग्रामों में जाने के लिए घंटे की दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन आज जेवर के ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का ऐसा जाल बिछाया जा रहा है, जो आने वाले समय में इस क्षेत्र की प्रगति का माध्यम बनेगा।”
ग्राम शमशमनगर के समीप से आस-पास के ग्रामों को जोड़ने वाली त्वरित योजना अंतर्गत बनवाई गई रोड का भी जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने ग्रामवासियों के साथ निरीक्षण किया।
इस मौके पर श्री राजेश खत्री, चोखे प्रधान जी, मुकेश सिंह पूर्व प्रधान, श्री रामवीर खत्री जी, पीतांबर बघेल, वीरेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान, महेन्द्र सिंह सैनी, चन्द्रपाल फौजी, अशोक शर्मा, ड्रा0 चंद्रपाल सिंह, राजू अत्री, सुंदर सिंह, ऋषिपाल सिंह, शोरन शर्मा, सतवीर शर्मा, लायकराम पहाड़िया, महेन्द्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण करेगा 43 गांवों में शमसान  और कब्रिस्तान  का निर्माण
अब रियल एस्टेट एजेंटों का रेरा में पंजीकरण अनिवार्य, 9 दिसंबर से शुरू होगा प्रशिक्षण
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
सस्ती उपग्रह नेटवर्क प्रणाली "क्यूब संचार" को मिली पहचान, GL बजाज को MSME हैकाथॉन 4.0 में 15 लाख की ...
रंजन तोमर को देश के 25 प्रभावशाली युवाओं में किया शामिल
रियल एस्टेट परियोजना के नक्शे होंगे राजस्व विभाग के नक्शे से सुपर इम्पोज़, प्रोमोटर नहीं कर सकेंगे प...
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह जी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर स्वच्छकारो को ...
भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ पहुंच सकती है टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में
बिजली का करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस
UPDATE: दनकौर नगर पंचायत-गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव मतगणना
डीएम सुहास एल वाई का निर्देश, कावड़ यात्रा मार्ग पर नहीं होगी शराब और मीट की बिक्री
दादरी-मारीपत रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित फाटक बंद होने के संबंध में सूचना
जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा
पुलिस, चाइल्डलाइन नंबर-1098 या जिला प्रोबेशन कार्यालय में दे सकते हैं बाल विवाह की सूचना
ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में ’पुष्पोत्सव 2024’ का आगाज