इस्कॉन द्वारा तीन दिवसीय गौरपूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया
ग्रेटर नोएडा। इस्कॉन की तरफ से तीन दिवसीय गौरपूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया, यह उत्सव चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है। तीन दिवसीय उत्सव में मथुरा व वृदावन के कलाकारों की तरह से मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में नौका विहार व फूलों की होली विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। अचिन्य गोविन्द दास ने बताया कि गौरांग महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव दिवस है, गौरांग महाप्रभु मायापुर में अवतरित हुए, कृष्ण के भक्त के रुप में आए। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें शहर के लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दूसरे दिन भगवत भजन के साथ भगवान का नौका विहार आयोजित किया गया, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्यक्रम स्थल पर एक कुंड बनाया गया और सुन्दर पुष्प-रंगोली से सजाया गया था, जिसमें पुष्प बहुत ही रहस्मय तरीके से जल के ऊपर तैरते हुए अभिकल्पित रचना बना था। नौका विहार के दौरान भगवान के छप्पन भोग लगाए थे, इस दौरान कीर्तन मण्डली द्वारा लगातार कीर्तन जारी रहा और लोग भगवान पर पुष्पों की वर्षा करते हुए आनन्द की अनुभूति कर रहे थे। अतुल्य कृष्ण दास ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन इस्कॉन मंदिर की तरफ से किया गया, जिसमें पवित्र नाम का कीर्तन, भगवान का भव्य अभिषेक और गौर कथा आकर्षण रहा है। पहले दिन मथुरा से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी और रॉक बैंड ने भक्तिपूर्ण प्रस्तुति से सभी को नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया। अंतिम दिन होली के दिन बच्चों द्वारा भगवान चैतन्य महाप्रभु के जीनव पर आधारित नाटिका स्थानीय बच्चों द्वारा प्रस्तुत दी गयी, जिसकी सभी ने सराहना की। इस दौरान फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। सभी ने बड़े ही उत्साह के साथ फूलों की होली खेली। अंत में सभी को भगवान का प्रसाद वितरण किया गया, जिसे लोगों ने बहुत ही प्रेम से ग्रहण किया।
