25 दिसम्बर के लिए नोएडा पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, मेट्रो मजेंटा लाइन का शुभारम्भ करने आ रहे हैं पीएम मोदी

नोएडा : आगामी 25 दिसम्बर को पीएम नरेन्द्र मोदी नोएडा में मेट्रो मजेंटा लाइन का शुभारम्भ करने आने वाले हैं . ऐसे में नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है . यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।

1. सै0 38 बाॅटनिकल गार्डेन बस स्टैण्ड (सै037 लैफ्ट टर्न लो हाईट बैरियर) से अट्टा चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।

-#- इस मार्ग का प्रयोग करने वाले वाहन सै0-37 से शशी चैक से बाॅंये मुड़कर सै0 31/36 चैराहा होते हुए निठारी अस्पताल तिराहे से बाॅंये मुड़कर गन्तव्य स्थल को जा सकेंगे।

2. सै0-94, सै0-124, सै0-125 व सै0-126 में सभी प्रकार के वाहनों का सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।

-#- इस मार्ग का प्रयोग करने वाले छोटे वाहन महामाया फ्लाई ओवर के नीचे से गुजरकर बाॅये मुड़कर सै0-44 गोलचक्कर व सै0-37 की तरफ से आने वाले वाहन सै0-44 गोलचक्कर होते हुए सैक्टर रोड़ का प्रयोग कर हाजीपुर अण्डरपास सिग्नल से बाॅंये मुड़कर अण्डरपास के दूसरी तरफ सैक्टर रोड़ पर बाॅंये मुड़कर सै0-126 मयूर स्कूल तक जा सकेंगे।

-#- इस मार्ग का प्रयोग करने वाले बड़े वाहन महामाया फ्लाई ओवर के नीचे से गुजरकर एक्सप्रेस वे का प्रयोग करते हुए व सै037 की तरफ से आने वाले वाहन सै0-44 गोलचक्कर होते हुए एक्सप्रेस वे का प्रयोग करते हुए सै0-82 कट से उतरकर सै0-82 के सामने मुड़कर फरीदाबाद फ्लाईओवर पर होते हुए जे0पी0 अस्पताल के बगल से अपने गन्तव्य स्थल को जा सकेंगे।

3. माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार, माननीय राज्यपाल, उ0प्र0, माननीय मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार के जनपद भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए निम्न मार्गों पर प्रातः 0700 बजे से सायं 2300 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों (आवश्यक वस्तुंए आदि को छोड़कर) का यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।

-#- डी0एन0डी0/चिल्ला व कालिन्दी कुन्ज महामाया फ्लाईओवर से नोएडा क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

-#- सै0-60 से एलीवेटेड़ सड़क व एम0पी0-2 मार्ग की तरफ भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

-#- एफ0एन0जी0 (पर्थला) गोलचक्कर से सै0-71 होते हुए सम्पूर्ण एम0पी0-3 मार्ग (महामाया फ्लाईओवर) पर भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

-#- सै0-71 चैराहे से सै0-72/75/76 व सै0-78 हनुमान मूर्ति बरौला के सामने से सलारपुर यूटर्न से होते हुए हाजीपुर अण्डरपास तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

4. जन सभास्थल पर जन सामान्य के पहॅुचने का मार्ग –

-#- ग्रेटर नोयडा, जेवर, बुलन्दशहर व आगरा से आने वाले वाहन एक्सप्रेस वे पर सै0 93 के सामने के कट से सर्विस रोड पर उतर कर सैक्टर रोड़ से होते हुए छोटे वाहन मयूर स्कूल व बडे वाहन/बस पुस्ता रोड पर जा सकेंगे।

-#- हापुड, मेरठ, गाजियाबाद व नोएडा एक्सटेंशन से आने वाले वाहन सै0-71 चैराहे से सै0 75/76/78 होते हुए सलारपुर यू-टर्न से यू-टर्न लेकर हाजीपुर अण्डरपास होते हुए छोटे वाहन अण्डरपास पार कर सैक्टर रोड होते हुए मयूर स्कूल जा सकेंगे तथा बडे वाहन हाजीपुर सिग्नल से बाॅंये मुडकर सै082 से मुड़कर फरीदाबाद फलाईओवर होते हुए जे0पी0 अस्पताल से पुस्ता रोड़ पर जा सकेंगे।

दिल्ली व नोएडा शहरी क्षेत्र से आने वाले वाहन –

-#- छोटे वाहन महामाया फ्लाईओवर के बाद दूसरे कट से बाॅये मुड़कर सै0-44 गोलचक्कर से दाहिने मुड़कर हाजीपुर अण्डरपास से निकलकर सै0-128 सैक्टर रोड से होते हुए मयूर स्कूल के सामने की पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

-#- बड़े वाहन/बस महामाया फ्लाईओवर के नीचे से निकलकर एक्सप्रेस वे पर सै0-82 कट से नीचे उतरकर दाहिने मुड़कर सै0-82 के सामने से फरीदाबाद फ्लाईओवर चढकर जे0पी0 अस्पताल के सामने से होते हुए पुस्ता सड़क पर पहुॅचकर दाहिने मुडकर सै0-126 (रायपुर गाॅव) के पास बस पार्क कर सकेंगे।

5. जन सभास्थल पर आने वाले सभी जन सामान्य को निर्देशित किया जाता है कि सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अपने साथ सभास्थल पर मोबाइल फोन के अतरिक्त किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट/उपकरण व बैग इत्यादि सामान न लाएं।

असुविधा से बचने हेतु उपरोक्त निदेशों का पालन करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
गौतमबुद्ध नगर

यह भी देखे:-

गलगोटियास विश्वविद्यालय में चंद्रयान की सफलता पर मनाया गया "चंद्रयान महोत्सव", वक्ताओं ने व्यक्त किए...
जन-जन को योग से जोड़ने की तैयारी: नोएडा में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह, 21 जून को स्टेडियम में होगा ...
शिल्प हाट में ग्रेटर नोएडा के विकास की झलक, मंत्री ने किया स्टाल का निरीक्षण
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत
सपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
देश में मोदी-शाह की जोड़ी के मैजिक के बाद भी राज्यों में सिकुड़ते साम्राज्य को बचाना भाजपा के सामने बड़...
गौतमबुद्धनगर : थाना प्रभारियों का हुआ तबादला -फेरबदल
पब्लिक इण्टर कालेज जहाँगीरपुर के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
जी० डी० गोयंका पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन 
बड़ा हादसा: स्कूल की दिवार गिरी, एक बच्चे की मौत
Aryan Khan Case Updates: शाह रुख खान के बेटे की जमानत याचिका खारिज, रहेंगे जेल में
2 जनवरी 2022 को भाजयुमो द्वारा नोएडा में होगा युवा सम्मेलन का आयोजन
महबूबा मुफ्ती का भड़काऊ बयान: मुसलमान होने की वजह से आर्यन को किया जा रहा है परेशान
Delhi AQI Today: वायु गुणवत्ता और बिगड़ी, एक्यूआई लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में
दिल्ली तक लखीमपुर बवाल की आंच, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद, बॉर्डरों पर बढ़ी सुरक्षा
सोशल मीडिया पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट, मामला दर्ज