फोर्टिस अस्पताल द्वारा पुलिस कर्मियों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

  • उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से फोर्टिस हॉस्पिटल,ग्रेटर नोएडा ने लगाया मल्टी-स्पेशलिटी फ्री हेल्थ चेकअप कैंप
  • लगभग 250 पुलिस कर्मियों ने कराई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

गौतमबुद्ध नगर, 23 मार्च 2024: पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से फोर्टिस हॉस्पिटल-ग्रेटर नोएडा ने मल्टी-स्पेशलिटी फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। रिजर्व पुलिस लाइन में लगाये गए कैंप में लगभग 250 पुलिस कर्मियों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। कैंप में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी की जांच निशुल्क की गई। इसके साथ ही आंखों की जांच व फिजिशियन, खान-पान और हड्डी रोग से संबंधित डाक्टरी सलाह भी निःशुल्क प्रदान की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्ध नगर, श्रीमती लक्ष्मी सिंह (आईपीएस) मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री बबलू कुमार,ज्वाइंट सीपी, पुलिस मुख्यालय, श्री शिवहरी मीना,ज्वाइंट सीपी, लॉ एंड ऑर्डर और श्री रवि शंकर निम, डीसीपी, पुलिस मुख्यालय, शामिल रहे। कार्यक्रम में काफी संख्या में पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्ध नगर, श्रीमती लक्ष्मी सिंह (आईपीएस) ने कहा ‘हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए, अच्छा स्वास्थ्य ही असली धन है।जब हम स्वस्थ्य होंगे तभी हम देश और समाज की सेवा कर पाएंगे। उन्होंने फोर्टिस हॉस्पिटल,ग्रेटर नोएडा के इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।’

फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के सीईओ डा. प्रवीण कुमार ने कहा ‘मल्टी-स्पेशलिटी फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में जिस तरह से बढ़-चढ़कर हमारे सम्मानित पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच कराई उससे हम बेहद उत्साहित है। स्वस्थ तन से ही हम अपने कर्तव्यों का पालन ठीक तरह से कर सकते हैं, इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोगों की जागरूकता के लिए आगे भी ऐसे कैंप लगाए जाते रहेंगे।

यह भी देखे:-

दुनिया की टेंशन बढ़ा रहा कोरोना का नया वैरिएंट AY.4.2, भारत के डेल्टा वैरिएंट से कितना अलग?
न हो ऑक्सीजन की कमी, शुरू हुआ ऑक्सीजन बैंक, पढें पूरी ख़बर
पाकिस्तान से दिल्ली-NCR के लिए आएगी बड़ी मुसीबत, अभी से हो जाएं सतर्क
आईकेयर आई हॉस्पिटल को  ICICI बैंक और ICICI फ़ाउंडेशन ने  ग्रामीण मरीज़ों की नेत्र चिकित्सा के लिए उप...
सर्पदंश की स्थिति में क्या करें व क्या न करे पर जनहित में एडवाइजरी जारी
आयुर्योग एक्सपो 2019 : योगगुरु स्वामी रामदेव ने मेगा शिविर का संचालन किया, 25 हजार साधकों ने लिया ...
विश्व एड्स दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
बैक्सन होम्योपैथी कॉलेज व अस्पताल में होमियोपैथी राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
शारदा अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना जागरूकता कार्यक्रम
कोरोना टीकाकरण: तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान आज से शुरू, बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए सुबह 9 बजे से ...
मंजूरी: ऑस्ट्रेलिया में भारत के स्वदेशी टीके कोवाक्सिन को मिली हरी झंडी, बिना रोक-टोक होगी यात्रा
GIMS में 4 दिवसीय ‘‘रिवाइज बेसिक वर्कशाप इन मेडिकल एजूकेशन‘‘ का समापन
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल नॉलेज पार्क में योग प्रतियोगिता चैंपियनशिप का आयोजन
कोरोना और जीका के बाद केरल में निपाह वायरस का कहर, जानें- लक्षण, बचाव
शारदा ने आयोजित किया मुफ्त दंत शिविर
नोएडा  में क्या है कोरोना का हाल, जानिए, डीएम ने जारी किया टॉल फ्री नंबर