एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ग्रेटर नोएडा में होली मिलन

ग्रेटर नोएडा: एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ग्रेटर नोएडा में ‘मीडिया होली मिलन समारोह’ का आयोजन हुआ जिसमें ग्रेटर नोएडा मीडिया परिवार के सभी गणमान्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। संस्थान प्रबंधन के साथ फैकल्टी,डीन,डायरेक्टर,स्टाफ मेंमबर्स ने होली का जमकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। लोकतंत्र में मीडिया की चौथे स्तंभ की भूमिका का जिक्र कर कार्यक्रम संचालन कर रहीं प्रोफेसर अन्नू चौहान ने समाज और राष्ट्र में पत्रकारों को नारद मुनि का स्वरूप बताया। ऐसे पत्रकार बंधुओं का समाज की सुचिता बनाए रखने में अहम भूमिका है।

होली महापर्व की परंपरानुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। अवधी और काशी के फगुआ गीत और चौताल की प्रस्तुति और चर्चा हुई। शक्ति शुक्ला ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। तथा शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए विशिष्ट पत्रकार बंधुओं को भगवान रामलला की मूर्ति उपहार स्वरूप भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पत्रकार बंधु मनीष तिवारी-दैनिक जागरण,विशाल दूबे-देशबंधु, सी एल मौर्य-अमर उजाला,रोहित प्रियदर्शन-ग्रेनो न्यूज,ब्रजेश कुमार-हिन्दुस्तान,सिद्धार्थ अग्रवाल-नवभारत टाइम्स,रवीन्द्र जयंत-एबीपी न्यूज,राजेश गौतम-दैनिक भाष्कर,सुधीर कुमार-नवभारत टाइम्स,आवंतिका पाल-टाइम्स ऑफ इण्डिया,आसनी-हिन्दुस्तान टाइम्स, नरेन्द्र ठाकुर-न्यूज-वन-इण्डिया,भूपेश ठाकुर-भाष्कर डिजिटल,वी बी शर्मा-प्रेस विजन लाइव तथा जर्नी ऑफ सक्सेस से उमेश कुमार और महेश कुमार आदि उपस्थित रहे। डायरेक्टर प्लानिंग डाॅ सुनील मिश्र ने होली के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित किया।

संस्थान के तरफ से एक्यूरेट बिजनेस स्कूल के डायरेक्टर डाॅ अमित गुप्ता,डाॅ अनूप पंत,डाॅ श्याम अग्रवाल,डाॅ आर डी गुप्ता,आलोक सिंह, आर के तिवारी, राहुल कुमार, अनिल शर्मा,दीपक दीक्षित,डाॅ योगेश भोमिया आदि उपस्थित रहे। सबने मिलकर हर्षोल्लास से होली मनाई और एक दूसरे को होली महापर्व की शुभकामनाएं दिया। संस्थान की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया तथा होली की शुभकामना दिया।

यह भी देखे:-

डीएम के निर्देशन में IBA का श्रमिकों के लिए LPG वितरण अभियान, इकोटेक-3 में लगा कैंप, सैकड़ों को मिली...
नोएडा में विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन का आयोजन
अवैध निर्माण पर चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का पीला पंजा, 26 अवैध दुकानें तोड़ीं
ग्रेटर नोएडा में जुटेंगे दुनिया भर के बायोफ्यूल और ग्रीन एनर्जी विशेषज्ञ
सीबीएसई : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव, अब दो घंटे में देना होगा ...
Ganesh Chaturthi 2021: अमिताभ बच्चन, कंगना रनोट और सोनू सूद सहित इन सेलेब्स ने दी फैन्स को गणेश उत्स...
पूर्व भाजपा नेता यतेंद्र शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल, जेवर विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए
608 पव्वे शराब के साथ 4 शराब तस्कर गिरफ्तार
यमुना प्राधिकरण की 86वीं बोर्ड बैठक: स्मार्ट विलेज से लेकर लॉजिस्टिक हब तक लिए गए बड़े फैसले
गौतमबुद्ध नगर के दो गांवों के दो होनहारो ने मेहनत और संघर्ष से लिखी अपनी तकदीर   
50 KM साइकिल राइड के साथ- साथ वृक्षारोपण
कोयला संकट: यूपी में 5250 मेगावाट कम हो रहा बिजली का उत्पादन, लगातार हो रही बिजली कटौती
भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत "वोट फॉर रन" का हुआ आयोजन
दिल्ली-यूपी, हरियाणा और मुंबई में बढ़ रहा प्रदूषण, जानिए कहां है सबसे ज्यादा खराब हवा
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सेमीकंडक्टर उत्पादन की लगेगी इकाई
ग्रेटर पुलिस ने 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरे बैल को निकाला, जनता से मिली तारीफ