एच.आई.एम.टी. ग्रुप में होली मिलन समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: एच.आई.एम.टी. ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, ग्रेटर नोएडा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ संस्था के चेयरमेन श्री हेमसिंह बंसल जी, सचिव श्री अनिल बंसल, समूह निदेशक डाॅ0 सुधीर कुमार, कार्यकारी निदेशक डाॅ0 विक्रान्त चौधरी, कविता चौधरी, डाॅ0 सुधीर राजगुरू, डाॅ0 अनुज मित्तल, डाॅ0 मनोरमा, डाॅ0 सनातन शर्मा, श्री नरेन्द्र उपाध्याय, डाॅ0 सीमा एवं रमा दत्त द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

कार्यक्रम का आरम्भ विधि क्षात्रा आयुशी पाण्डे द्वारा सरस्वती वंदना का मंचन करके किया गया। इसके पश्चात संस्थान के समस्त विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोरंजक नृत्य प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हेमसिंह बंसल द्वारा विशिष्ट अतिथि रेडियो जाॅकी श्रीमान नवेद का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। आर.जे. नवेद ने छात्र-छात्राओं को अपने छात्र जीवन एवं इस संस्थान के साथ जुडाव का अनुभव साझा किया।

होली मिलन समारोह में संस्थान द्वारा आमन्त्रित हरियाणवी मेशअप टीम (गुरमीत भडाना एवं टीम) द्वारा शानदार प्रस्तुती से होलिकोत्सव में नयी उमंग भर दी, समस्त छात्र-छात्राओ ने जम कर नृत्य किये। हरियाणवी मेशअप टीम की धुआंधार प्रस्तुती के बाद समस्त संस्थान परिवार ने लाइव डीजे पर झूम-झूम के नृत्य कर आनंद उठाया।

संस्थान के चेयरमेन श्री हेम सिंह बंसल ने कहा कि होली के विविध रंग हमे जीवन में विविधताओं का अहसास कराते हैं। उन्होने रंगो के त्योहार को हर्ष-उल्लास और आपसी भाई-चारे के साथ मनाने को कहा। समूह निदेशक डाॅ0 सुधीर कुमार ने होले पर्व की महत्ता को बताते हुए सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस प्रकार एच.आई.एम.टी. परिवार का होली मिलन समारोह अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों एवं फूलों की होली के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

यह भी देखे:-

चार नाबालिग समेत 18 महिलाओं को कराया बंधन मुक्त
डीयू छात्र संघ चुनाव : महामेधा नागर के सचिव बनने पर ग्रेटर नोएडा के इस गाँव में मन रहा है जश्न
सोसाइटी में हंगामा: आधा दर्जन युवकों ने की फायरिंग और तोड़फोड़, पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश, ...
यूपी: चुनाव के पहले किसानों को सस्ती बिजली का तोहफा दे सकती है सरकार, बीपीएल उपभोक्ताओं को भी मिलेगा...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में रिसर्च एण्ड इनोवेशन अवार्ड 2019 में सम्मानित हुए 90 प्रोफ़ेसर
दिल्ली सरकार करेगी 5000 सहायक स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को CSR बी-स्कूल सर्वेक्षण में देश के शीर्ष सरकारी बिजनेस स्कूलों में मिला 5...
भारतीय कुर्मी महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्ट...
'राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड' अब होगा 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड- PM मोदी
श्री रामायण मेला समिति जहांगीरपुर : भरत मिलाप देख दर्शकों के सजल हो उठे नयन
आईटीएस डेंटल कॉलेज के बीडीएस 2023 के नये सत्र का आगाज
यूपी : जनसेवा केंद्रों पर फ्री होगा कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण
रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- पीएम मोदी और शी सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम, नहीं है तीसरे की जरूरत
वैक्सीन की किल्लत: अधर में लटका कोरोना टीकाकरण ; टीकाकरण केंद्रों को अस्थायी तौर पर करना पड़ा बंद
IPL 2021, DC vs MI: दिल्ली से हार के बाद रोहित शर्मा को लगा एक और झटका, इस वजह से लगा 12 लाख का जुर्...
आईजीसी 2018 शिविर : एनसीसी कैडेटों को एकता और अनुशासन की दी गई सीख