भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुनकर भावविभोर हुए श्रोता

नोएडा।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के तत्वावधान में सेक्टर-20 के श्री हनुमान मंदिर में फाल्गुन मास एवं होली महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान याज्ञ के पंचम दिन की कथा में आचार्य विष्णु कांत पाराशर जी ने अपनी अमृतमयी वाणी में नंदोत्सव के बारे में बताया। भगवान् श्री कृष्ण ने वृज में अनेकों बाल लीलाएँ की, माखन चोरी की।उन्होंने कहा कि भगवान तो चित्त को चुराते हैं। माखन का तो बहाना है। श्री कृष्ण ने अघासुर, पूतना, बकासुर का उद्धार किया। कालिय नाग का मर्दन किया l माँ यमुना भक्ति स्वरुपा हैं तो उसमें कालिय नाग जैसे देहाभ्यास वृत्ति को दूर कियाl इंद्र देव का अभिमान दूर कर गिरिराज जी की पूजा करायी ।इसी दौरान व्यास जी ने गिरिराज जी में छप्पन भोग क्यूँ लगाते हैं,यह भी बताया।

कथा 23 मार्च तक चलेगी।प्रतिदिन सायं 04 बजे से 07.30 बजे तक कथा व्यासजी द्वारा श्रीमद्भागवत जी की कथा का गुणगान किया जायेगा।22 मार्च को होली मंगल मिलन का आयोजन किया जाएगा।23 मार्च को अंतिम दिन कथा पूर्वाह्न 10.00 बजे शुरू होगी तथा हवन एवं व्यास पूजन के साथ ही कथा का समापन हो जायेगा।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा आयोजित कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रीहनुमान मंदिर समिति सेक्टर-20 के सहयोग से किया गया है।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने कथा व्यासजी एवं सभी अतिथियों का पटका ओढ़ाकर सम्मान किया।

कथा श्रवण के लिये कथा स्थल पर आयोजन समिति के चेयरमैन उमाशंक़र गर्ग,कथा संयोजक अनिल गोयल,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्नारायण गोयल, बजरंगलाल गुप्ता,एसएमगुप्ता,अनंत वर्मा,पवन गोयल,राजकुमार गर्ग, मुकेश गोयल,मुकेश गुप्ता,सुशीला शर्मा,रामपाल भाटी,सुधीर पोरवाल,गंगाराम यादव,विनय गुप्ता,जीसी गुप्ता,रामनिवास बंसल सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो
राकेश टिकैत की अगुवाई में कल जीरो प्वाइंट पर महापंचायत, किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ संघर्ष जारी
यमुना प्राधिकरण परियोजनाओं के लिए फंड जुटाने का खाका तैयार करने में जुटा
जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
मोटोजीपी बाइक रेस को लेकर यमुना प्राधिकरण जारी करेगा एनओसी
ग्रेटर नॉएडा स्थित जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को मिला अवार्ड।
NEET SS 2021: अगले साल से होगा पैटर्न में बदलाव, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र ने लिया फैसला
केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एण्ड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में ”राष्ट्रीय कानून महोत्सव “ का आयोजन
'सेवइन एप' : रुचि के क्षेत्र में बढ़ने से मिलेगी सफलता, इससे क्या होगा फायदा
ग्रेटर नोएडा को मिलेगी औद्योगिक रफ्तार, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लगाएगी हाईटेक...
राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सीएम योगी आज ग्रेटर नोएडा में, प्रबुद्ध सम्मेलन में होंगे शामिल
जैन धर्म मे तप को भी उत्सव के रूप में मनाया जाता है: आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज ससंघ
ग्रेटर नोएडा: आपदाओं से बचाएगा बारकोड- भूकम्प, आकाशीय बिजली, सर्पदंश एवं बाढ से होगा बचाव
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया फिजियोथेरेपी कैम्प
नए संकल्प के साथ ‘उमंग 2083’ का भव्य समापन, 700 से अधिक बच्चों ने दिखाया हुनर