चुनाव के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर और डीएम ने लिया पूलिंग बूथ का निरीक्षण

  • लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया जनपद के बूथों का भ्रमण
  • बूथों का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
  • जनपद में बनाये गये बूथों पर मानकों के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को रखने के अधिकारियों को दिये निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को बनाये गये बूथों पर सभी सुविधाएं व कानून व्यवस्था मानकों के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मतदान हेतु बनाये गये बूथों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।

पुलिस आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज उच्च प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय ककराला ख्वासपुर ब्लाक बिसरख नोएडा में पहुंचकर मतदान बूथों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पूर्व में बनाए गए बूथों के की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि बूथों पर आने-जाने वाले रास्ते जहां पर खराब है उसको ठीक कर लें एवं जनपद में जितने बूथ बनाए गए हैं वहां पर आने जाने वाले रास्ते एवं बूथों के अंदर प्रकाश आदि की व्यवस्था को पूर्व में ही सुनिश्चित करा लें। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गयी सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि जिन मतदान कार्मिकों की ड्यूटी मतदान केन्द्रों व बूथों पर लगाई जाएगी उनके लिए भी बिजली, पानी आदि की समस्त सुविधाएं मुहैया कराई जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों व बूथों पर रैंप, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिये, ताकि आने वाले वोटरों को कोई समस्या ना हो। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थलों से संबंधित थानाध्यक्ष एवं चौकी इचांर्ज को निर्देश दिए कि मतदान से पूर्व अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बूथों के आसपास सभी कानून व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप बनाई रखी जाए ताकि मतदान के दौरान मतदान कार्मिकों एवं वोटरों को अपने बूथों पर आने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनसामान्य से वार्ता करते मतदान के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर जांइट सीपी बबलू कुमार, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार, अपर जिला अधिकारी प्रशासन डा0 नितिन मदान, अपर जिला अधिकारी भू0/अ0 बच्चू सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, डीसीपी सुनिति, डीसीपी राम बदन सिंह, डीसीपी अनिल कुमार यादव, एसीपी पवन कुमार एवं पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

गांव बादलपुर में हल्की बारिश में ही बाढ़ जैसी स्थिति प्राधिकरण के दावों की खुली पोल गांव बादलपुर का ...
ग्रेनो प्राधिकरण ने खेड़ा चौगानपुर में 8 रिहायशी टावर किए सील
पुलिस की मेहनत से बदला है यूपी को लेकर दुनिया का परसेप्शन : योगी आदित्यनाथ
गौतम बुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस व अर्धसैनिक बलों की ब्रीफिंग संपन्न
नारायणा ई टेक्नो स्कूल ग्रेटर नोएडा शाखा का वार्षिक समारोह हुआ आयोजित
महाकुंभ-2025: गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- 'भारत को समझना है, तो महाकुंभ जरूर आएं
यमुना प्राधिकरण कार्यालय में गांधी-शास्त्री की जयंती मनाई गई: "उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर सच्ची ...
यमुना सिटी बनेगी देश की एआई राजधानी, 3.5 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा ग्रेटर नोएडा का भविष्य
ग्रेटर नोएडा में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कंगना रनौत को बर्खास्त करने की मांग
स्थानीय लोगों को सस्ती दरों पर इलाज व शिक्षा नहीं मिलने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन करेंगा पैदल मार्...
फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से हुआ जीभ के कैंसर का इलाज
पुलिस लाईन्स में 77वां गणतंत्र दिवस भव्यता के साथ संपन्न, शौर्य और सेवा का हुआ सम्मान
UP Election 2022: यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की पार्टी
PCS से IAS बने अफ़सरों का नोटिफिकेशन जारी
सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य के लिए जांच शिविर और ट्रेनिंग का आयोजन