पुलिस हिरासत में मौत, जांच में जुटे आला अधिकारी

नोएडा । थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक पहले से बीमार रहता था। उसे कई बार दौरा पड़ चुका था। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस के आला अधिकारी थाने में डटे हुए हैं। इस घटना से थाना सेक्टर 39 मे तैनात पुलिस कर्मियो में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस मीडिया प्रभारी ने बताया कि तनवीर (32 वर्ष) पुत्र मोहसिन निवासी ग्राम भानसिया थाना महलगांव जिला अररिया बिहार हाल पता ग्राम छलेरा गली नंबर- 35 को उप निरीक्षक अंकुर चौधरी की टीम ने बीती रात को सदरपुर कॉलोनी के पास से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें थाने की हवालात में रखा गया था। उक्त हवालात में दो अन्य लोग भी बंद थे। डीसीपी ने बताया कि इसी बीच तनवीर अचानक से चक्कर खाकर हालत में गिर पड़ा। उन्होंने बताया की हवालात में बंद कैदियों ने शोर मचाया। पुलिस ने उसे तुरंत नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अगर मामले में पाया जाता है कि इस घटना में किसी पुलिसकर्मी का दोष है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस हिरासत में हुई मौत से लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।

यह भी देखे:-

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट पहुंचे यो यो हनी सिंह, दर्ज है घरेलू हिंसा का मामला
Delta variants in America: हर 55 सेकंड में एक की मौत, डेल्‍टा वैरिएंट का कहर जारी
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में तीन थाना प्रभारी हुए नियुक्त
ट्रैक्टर की टक्कर से डयूटी से घर लौट रहे बाइक सवार 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बीमार पिता की कर रहे...
नीति आयोग: बैठक में पीएम मोदी किसानों के लिए क्या बोले, यहाँ पढें सारे बिंदु
ग्रेटर नोएडा : G20 के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचा विद्यार्थियों का दल
कोविशिल्ड के बाद अब को-वैक्सीन को भी मान्यता देगा ब्रिटेन, 22 नवंबर को अप्रूवल लिस्ट में शामिल करेगा
बीवाईडी इंडिया ने  लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान बीवाईडी सील का किया अनावरण 
ग्रेनो के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नवंबर अंत में लगेगा कौशल विकास मेला
गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने भारत में अपने ईवी के सफर की शुरुआत की इलेक्ट्रिक ऑटो और इलेक्ट्रिक बाइस...
अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार पदम भूषण राम सुतार के घर से घरेलू सहायक 26 लाख रुपये की नकद...
11.56 लाख रेल कर्मचारियों को दशहरे से पहले बड़ा तोहफा, हजारों रुपए का बोनस मिलेगा
ईस्टर्न पेरीफेरल पर टोल फ्री को लेकर किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओ ने सिरसा टोल प्लाजा पर ज्ञापन सौं...
Cabinet Meeting : पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, टैक्सटाइल क्षेत्र के लिए PLI ...
बजरंग बोथरा बने जीतो नार्थ जोन के अध्यक्ष,सोनाली हेमंत जैन बनी नार्थ इंडिया महिला विंग की कॉन्वेनर
भ्रष्टाचार के विरुद्ध सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति,   भूमि अधिग्रहण में अनियमितता  मामले में , गाज...