सपाइयों ने चुनाव की तैयारी को लेकर की बैठक

दादरी:- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंगलवार को सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्षता सुधीर भाटी एवं संचालन जिला महासचिव तोमर ने किया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने कहा कि चुनाव के समय लोकलुभावन वायदे करने वाली भाजपा ने देश के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता का दम निकाल के रख दिया है। भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तरह-तरह की प्रोपगेंडा अपना रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है, समाजवादी पार्टी विकास करने में विश्वास करती है। जबकि भाजपा अपने राजनीतिक हित के लिए जनता को जाति और संप्रदाय में बात कर आपसी भाईचारे को खत्म कर रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार भाटी, वीर सिंह यादव, गजराज नागर इंदर प्रधान, आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

भारतीय योग संस्थान ने धूमधाम से मनाया अंतरष्ट्रीय योग दिवस
UNGA को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आतंकवाद पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों से हटेगा अतिक्रमण, प्राधिकरण चलाएगा विशेष अभियान
उत्तर प्रदेश शासन के महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों में गतिशीलता लाने हेतु डीएम मनीष क...
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में 8 एसीपी इधर से उधर
आप के साथ जिले में तीस हजार नए लोग जुड़े: भूपेन्द्र जादौन
COVID-19 India News : बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक, नए मामलों की संख्या घटी
कांग्रेस का हक़ मांगों अभियान : इन गांवों में लगेगी किसानों की चौपाल, राजबब्बर होंगे शामिल
क्रिसमस-डे व नववर्ष के अवसर पर मनोरंजन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमति
गुरु द्रोण नगरी दनकौर के समीप बनेगा स्मार्ट विलेज
जापानी और कोरियाई औद्योगिक सिटी का डीपीआर तैयार
प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प को पूरा करेगी यात्रा: सीएम योगी
जीएलबीआईएमआर में डिजिटलीकरण को लेकर आयोजित सम्मेलन का समापन
आज के ही दिन गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा लोकतंत्र का मंदिर संसद भवन, जानिए कौन थे हमलावर
कलक्ट्रेट सूरजपुर में मनाया गया संविधान दिवस
शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च में कार्यशाला का आयोजन