गलगोटियास एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वार्षिक दीक्षांत समारोह-2024 भव्य आयोजन

आज गलगोटियास एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वार्षिक दीक्षांत समारोह-2024 भव्य आयोजन किया गया।

दीक्षांत समारोह में डीआरडीओ में वैज्ञानिक डॉ. मानवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य पहुँचे। और विशिष्ट अतिथि के रूप में एकेटीयू के माननीय कुलपति प्रो. जे.पी. पांडे जी रहे। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वन्दना के बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफ़ेसर जे० पी० पाण्डेय ने किया।
गलगोटियास एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर जनरल ग्रुप कै० (रि०) डा० पी० के० चौपड़ा ने संस्थान की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया प्रतिवर्ष विभिन्न विधाओं में संस्थान के छात्र प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त कर रहें हैं। साथ ही साथ हैकाथान में पिछले दो वर्षों से हमारे विद्यार्थियों ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साहित्य के क्षेत्र में क्षेत्रीय एवम् राज्य स्तर पर विभिन्न वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में हमारे विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं। खेलकूद के क्षेत्र में हमारे संस्थान की टीम ने क्षेत्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। कुल 588 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान की गयी। गलगोटियास कॉलेज के डायरेक्टर मोहम्मद आसिम कादरी ने मुख्य अतिथि मानवेन्द्र सिंह वैज्ञानिक डीआरडीओ का परिचय कराया।
अपने अभिभाषण में मुख्य अतिथि ने तकनीकी क्षेत्र की असीम संभावनाओं पर रोशनी डालते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम में पहुँचे एकेटीयू के कुलपति
डा० जे० पी० पाण्डेय ने विद्यार्थियों को शैक्षिक वृद्धि के के साथ-साथ नैतिकता के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे जीबमें आने वाले संघर्षों से लडने की क्षमता का भी गुरू मंत्र दिया। और अपने गुरुजनों और अपने माता पिता के प्रति कृतज्ञ रहने की सीख भी दी।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डा० ध्रुव गलगोटिया ने अपने दृढ़ निश्चय और अपनी वचनबद्धता को आज फिर दोहराते हुए कहा कि गलगोटियास विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। और हमारा सपना है कि हमारा प्रत्येक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर पूरी दुनिया में अपने राष्ट्र और अपने गलगोटिया कॉलेज का नाम रोशन करे।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के चॉसलर सुनील गलगोटिया ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपनी अभिव्यक्ति में बहुत भावपूर्ण शब्दों में कही। उन्होंने कहा कि “ मैं यहाँ प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं सच्चाई और केवल सच्चाई के उद्योग में शामिल होऊंगा और ड्यूटीज के निवेदन का उत्तरदायित्व पूरा करूंगा। मैं सम्पूर्ण अखंडता और निष्ठापूर्ण व्यावहारिकता, सम्मान, सहिष्णुता और अपने व्यावसायिक मानकों और मर्यादाओं के प्रति उत्साहजनक समर्पण बनाए रखूंगा। मैं इसके अलावा वादा करता हूँ कि मैं जाति, जात, रंग या समुदाय के अपेक्षाएँ सरकार और सेवाओं को समर्पित करूंगा और मैं भारत की धारावाहिक परंपरा का पालन करूंगा।
मैं अपने देश के एक मूल्यवान नागरिक होने का वादा करता हूँ। मैं यह वादा करता हूँ कि मैं अपने देश के लिये सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान करूंगा और मैं उसकी प्रतिष्ठा और देश का मान बढ़ाने का सदैव प्रयास करूंगा।
मैं वादा करता हूँ कि मैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवता की सेवा में अपने जीवन को समर्पित करूंगा।”
राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

यह भी देखे:-

हरलाल में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर कल 7 अप्रैल से
जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन रक्षाबंधन
रंग-बिरंगे यादों के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय "मीडिया मेला- 2019"
अमेरिका के कुछ हिस्सों में डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप, गंभीर हैं हालात
जीबीयू यूपी ट्रेड शो 2023 में शैक्षिक पाठ्यक्रमों को आम लोगों तक प्रदर्शित किया
सीएसआई आईटी उत्कृष्टता पुरस्कार और पैनल चर्चा में शिक्षा और आईटी के क्षेत्र में नवाचार को सम्मानित क...
जीएल बजाज शिक्षण संस्थान में योग दिवस का आयोजन
आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज  दीक्षांत समारोहआयोजित,  ‘‘डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे’’
चीरसी गांव के सरकारी स्कूल में शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने किया गलगोटिया विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुनील गलगोटिया को सम्मानित
सैमसंग इंडिया और गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बीच हुआ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
गलगोटिया विश्वविद्यालय और HCL हेल्थकेयर के बीच कैंपस में हेल्थ सेंटर के लिए हुई साझेदारी
जीएल बजाज में एक दिवसीय एलुमनाई टॉक का आयोजन
जे . पी. इंटरनेशल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन 
जीएनआईओटी में प्रथम स्नातक बैच को भावभीनी विदाई, विशाखा और कुणाल बने मिस्टर-मिस फेयरवेल
मेरठ: राज्यपाल आज ऑनलाइन करेंगी 30 करोड़ की लागत से बने भवनों का लोकार्पण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें क...