पुलिस आयुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया जनपद के बूथों का भ्रमण

  • लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया जनपद के बूथों का भ्रमण
  • बूथों का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
  • जनपद में बनाये गये बूथों पर मानकों के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को रखने के अधिकारियों को दिये निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को बनाये गये बूथों पर सभी सुविधाएं व कानून व्यवस्था मानकों के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से मतदान हेतु बनाये गये बूथों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय छलैरा, चेतराम शर्मा इंटर कॉलेज छलैरा एवं नोएडा कन्या इंटर कॉलेज भंगेल में पहुंचकर मतदान बूथों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पूर्व में बनाए गए बूथ एवं नवीन बूथों के निर्माण की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि बूथों पर आने-जाने वाले रास्ते जहां पर खराब है उसको ठीक कर लें एवं जनपद में जितने बूथ बनाए गए हैं वहां पर आने जाने वाले रास्ते एवं बूथों के अंदर प्रकाश आदि की व्यवस्था को पूर्व में ही सुनिश्चित करा लें। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गयी सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान कार्मिकों की ड्यूटी मतदान केन्द्रों व बूथों पर लगाई जाएगी उनके लिए भी बिजली, पानी आदि की समस्त सुविधाएं मुहैया कराई जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों व बूथों पर रैंप, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिये, ताकि आने वाले वोटरों को कोई समस्या ना हो।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थलों से संबंधित थानाध्यक्ष एवं चौकी इचांर्ज को निर्देश दिए कि मतदान से पूर्व अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बूथों के आसपास सभी कानून व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप बनाई रखी जाए ताकि मतदान के दौरान मतदान कार्मिकों एवं वोटरों को अपने बूथों पर आने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी दादरी विवेकानंद मिश्रा, डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति, एडीसीपी प्रीति यादव, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा पी 3 निवासी आरव तेवतिया सेना में लेफ्टिनेंट बने, आरडब्ल्यूए ने किया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा: जीएल बजाज कॉलेज के 20 वर्षों की यात्रा का समापन, श्रेया घोषाल की परफॉर्मेंस ने किया मं...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा रजिस्ट्रार ऑफिस में लगाये गये रक्तदान शिविर में कैम्पस के लोगों ने कि...
गांव बादलपुर में हल्की बारिश में ही बाढ़ जैसी स्थिति प्राधिकरण के दावों की खुली पोल गांव बादलपुर का ...
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया ओखला पक्षी अभ्यारण्य,ओमेक्स कनाट प्लेस एवं नेहरू ताराम...
DMRC ने किया मेट्रो टाइमिंग में बदलाव, जानें क्या है नई टाइम
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में "वायटोब्लिट्ज़ 1.0": तकनीक, रचनात्मकता और मनोरंजन का अनोखा संगम
जिम्स हॉस्पिटल में होली मिलन समारोह
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिट रिपोर्ट की जांच शुरू, 11 अरब के नुकसान की बात आई सामने
सियासत से सत्ता : गुजरात के बदलाव में यूपी के लिए भी बड़ा संदेश, असंतुष्टों को नसीहत
लूटपाट करने वाले शातिर गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार
अहमदाबाद विमान हादसा: मृतकों को वरिष्ठ नागरिक समाज गौतमबुद्ध नगर ने दी श्रद्धांजलि
कोरोना से बचाएगा टीका: वैक्सीन न लेने वाले डेल्टा स्वरूप का हो रहे गंभीर शिकार
जीएलबीआईएमआर कॉलेज में 'उत्पादकता सप्ताह समारोह 2024' का किया गया आयोजन
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
जन्मशताब्दी पर खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन, जिलाधिकारी ने गुब्बारे उड़ाकर किया उद्घाटन