साइबर सुरक्षा एवम तीव्र तकनीकी बदलाव से छात्रों का परिचय

आर्मी इइंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में 15 -16 मार्च 2024 को सातवें “ व्यवसाय प्रबंधन और साइबर सुरक्षा में उभरते रुझान:- उद्योग की नई क्रांति 5.0” विषय पर अंतराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मलेन में वर्तमान समकालीन परिदृश्य में व्यवसाय प्रबंधन और साइबर सुरक्षा के विषय पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। एयर कमोडोर (डॉ.) जेके साहू, निदेशक-एआईएमटी ने अथितियों का स्वागत किया।
लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, वीएसएम, जीओसी, नई दिल्ली क्षेत्र, ने कहा कि व्यवसायों को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है एवम युवाओं को बाजार में हो रहे परस्पर बदलाव के साथ चलने की आवश्कता है। डॉ.श्वेता आनंद, डीन गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ने युवाओं को देश का भविष्य सुरक्षित करने का गुरुमंत्र दिया एवम साइबर अपराध के बढ़ते प्रभाव से अवगत कराया।
डा.हरिवंश चतुर्वेदी,सीइए,बिरला कला और संस्कृति एकेडमी ने निरंतर बढ़ती कौशल वृद्धि पर अपने सुझाव दिए।

राजेश त्रिपाठी,सीईओ, केनबॉक्स टेक्नोलॉजी ने दैनिक जीवन में हो रही साइबर घटनाओं की जानकारी विद्यार्थियों से साझा किया ।
सार्थक सेंगर ,एसीपी, गौतमबुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश,ने इस बात पर ज़ोर दिया की हर छात्र को अपने ज्ञान का दायरा व्यापक और विशिष्ट रखना चाहिए । मेजर जनरल सुमित मेहता, वीएसएम,दिल्ली क्षेत्र,चेयरमैन एआईएमटी , श्री माइकल राडा ,मानव और उद्योग 5.0 फाउंडर, चेक रिपब्लिक ने युवाओं को मोबाइल पर बढ़ती निर्भरता से अवगत कराया। (प्रो) डा. तरुणा गौतम, वीसी , आई आई एल एम विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा, डा. सुधीर गौर ,खंड शिक्षा अधिकारी, वीएसइआरवी, इंफोसिस्टम ने समापन सत्र में अपने बहुमूल्य दृष्टिकोण साझा किए।
सम्मलेन में कॉरपोरेट और शिक्षा क्षेत्र की जानी मानी हस्तियों जैसे श्री आशीष पटेल, डीआई मैरीलैंड विश्वविद्यालय, श्री कर्नल विवेक शर्मा, आर्मी साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, श्री शुभम गौतम साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ,श्री राम बदन सिंह,डीसीपी, ग्रेटर नोएडा, ने अपने विचार साझा किये।
सम्मलेन में देश भर से शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने अपने शोध प्रस्तुत किए।

यह भी देखे:-

यमुना एक्सप्रेसवे : दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में बुलेरो ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ...
यमुना का बढ़ता जलस्तर: डीएम मेधा रूपम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी ...
स्कूलों में मनाया मदर्स डे, बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट
शारदा विश्वविद्यालय के एनसीसी विंग कैडेट्स ने 19 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते
नोएडा के कुल संचालित 29 मेट्रो स्टेशंस में से 6 चिह्नित मेट्रो स्टेशंस के ग्राउंड फ्लोर के विकास व क...
एस्टर पब्लिक स्कूल में एस्टर मॉडल संयुक्त राष्ट्र संघ-2024 का आयोजन, ज्वलन्त विषयों पर बच्चों ने की...
लंबित वादों के निस्तारण के लिए बार और बेंच के बीच समन्वय संवाद
Padma Awards 2024 : वैंकैया नायडू, चिरंजीवी, मिथुन चक्रवर्ती समेत 132 लोगों को मिले पद्म पुरस्कार, ज...
नोवरा ने विधायक से मिल की सभी 81 गाँवों में जलापूर्ति की मांग
ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
कल का पंचांग, 13 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
यमुना प्राधिकरण द्वारा कैंप लगाकर कुल 32 किसानों को दिया गया मुआवजा
जब अब्बाजान ने वैक्सीन लगवा ली तो बोले हम भी लगवाएंगे- योगी, जाने पूरी ख़बर
दीपावली का नायाब तोहफा: वरिष्ठ नागरिक समाज ने 80 वर्ष पार कर चुके बुजुर्गों को किया सम्मानित
प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
वर्ष 2022 की अपेक्षा इस वर्ष नोएडा में 21 प्रतिशत अपराध हुआ कम