मामूली विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या आरोपी पति मौके से हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

सेंट्रल नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी को गोली मारकर उसे घायल कर दिया , घायल अवस्था मे पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया ,जहां पर डॉक्टरों ने उसे मर्त घोषित कर दिया। गोली मारने के बाद पति मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

दरसअल सूरजपुर थाना क्षेत्र के बिरोड़ी गांव में ललित बंसल अपने परिवार के साथ रहते हैं, जिसमें उनकी पत्नी शशी (50),उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उनके एक दूसरे बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि एक लड़की की शादी हो चुकी है।फिलहाल एक बेटी और बेटा माता पिता के साथ रहते है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पति और पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी चल रही थी और विवाद भी चल रहा था । इसी बात को लेकर गुरुवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि ललित ने अपनी पत्नी शशि पर गोली चला दी । गोली लगते ही पत्नी लहूलुहान होकर गिर गई ,पति गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया। आस पड़ोस के लोगों ने आनन फानन में घायल अवस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य इकट्ठे किए गए हैं। पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति मौके से फरार है, जिसको लेकर टीमों का गठन कर उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी देखे:-

मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार
सूरजपुर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन चोर गिरफ्तार
साइबर ठगों ने हाईकोर्ट के जज के खाते से हज़ारों उड़ाया
दो शातिर ठग गिरफ्तार, कोर्ट से वाहन चालान रसीद चोरी कर ऐसे लगाते थे चूना, पढ़े पूरी खबर
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,7 बाइक बरामद
अरबों रुपए की भूमि घोटाले में एक और एफ आई आर दर्ज 
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शिव भक्त बनकर महिलाओं से ठगी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
Income Tax Raid : नोएडा में पूर्व आईपीएस के लाकर्स में मिला करोड़ों का कैश
रिश्तों के कत्ल का खौफनाक दास्तान, प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, सेफ्टी...
कंपनी में चोरी को अंजाम देने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में घायल
दहशत: महिला से लूटी चेन, लोगों ने ट्वीट कर उठाए सुरक्षा पर सवाल
सीएम से शिकायत के बाद एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात रणदीप भाटी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, सीधे-...
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 497 लोग गिरफ्तार
बालू का अवैध खनन करते तीन गिरफ्तार
कुलवीर - अमित कसाना गैंग का बदमाश गिरफ्तार, कम्पनियों से वसूलता था रंगदारी