युवती के पिता का परिचित बनकर साइबर अपराधियों ने की ठगी नोएडा
ग्रेटर नोएडा: थाना सेक्टर 24 में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता का परिचित बनकर अज्ञात साइबर ठग ने उसे अपने झांसे में लिया तथा उससे 1,29,000 रूपए ठग लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर- 24 पुलिस ने बताया कि सेक्टर 11 निवासी पीड़िता ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 फरवरी को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बोला कि वह उनके पिताजी का दोस्त बोल रहा है। आरोपी ने कहा कि उनके पिता ने कहा है कि आपके खाते में कुछ पैसे ट्रांसफर करना है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने अपने झांसे में लेकर युवती के खाते में कुछ पैसे भेज तथा उनके खाते को हैक करके 1 लाख 29 हजार रुपया पीड़िता के खाते से निकाल लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
