कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग का एक ईनामी सदस्य गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित

ग्रेटर नोएडा । सामूहिक बलात्कार और गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग के एक सदस्य अमन को थाना बीटा- दो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत पूर्व में मुकदमा दर्ज है।

थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीटा-2 पुलिस व स्वॉट टीम गौतमबुद्धनगर द्वारा संयुक्त प्रयास से स्क्रैप माफिया रवि काना गिरोह का एक सदस्य / 25000 रूपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।

थाना बीटा-2 पुलिस व स्वॉट टीम गौतमबुद्धनगर द्वारा संयुक्त अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए दिनांक 14.03.2024 को वांछित /25000 रूपये के इनामी वांछित अभियुक्त अमन शर्मा पुत्र स्व0 श्री राजेश शर्मा नि0 सैक्टर ओमिक्रोन-1ए , सी 93 थाना कासना गौतमबुद्धनगर को एटीएस गोल चक्कर थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है ।

*अपराध करने का तरीका-*
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी एवं स्क्रैप माफिया रवि काना के गैंग का सदस्य है रवि नागर उर्फ रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना पुत्र यतेन्द्र निवासी ग्राम दादूपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर इस गैंग का गैंगलीडर है एवं इस गैंग का सदस्य है जो सरिया व स्क्रैप के व्यवसाय में लम्बे समय से सक्रिय है, उक्त गैंग के सदस्यों द्वारा विभिन्न निर्माणाधीन साईटों पर जाने वाले सरिये के ट्रकों को रोककर चालक से मिलीभगत कर सरिया उतरवा लेते हैं तथा रवि नागर उर्फ रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना से साईट के मैनेजर को डरा धमकाकर स्टॉक बुक में पूरा वजन अंकित कराते हैं। उतारे गये सरिया को बाजार भाव से व्यापारियों को बेचकर गैंग के लिये अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करते थे । इस गिरोह द्वारा डरा धमकाकर सरिया/स्क्रैप की चोरी/लूट जैसा गम्भीर अपराध कारित किया गया है जिसके आधार पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगचार्ट तैयार कर गैंग के विरूद्ध मु0अ0स0 002/2024 धारा 2(b)I,2(b)iii,2(b)iv,2(b)viii,2(b)xi , 2(b)xii/3 उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 बनाम 16 नफर अभियुक्त उपरोक्त पंजीकृत किया गया इस गिरोह के सदस्य राजकुमार नागर , अनिल नागर , आजाद नागर, विकास नागर, विक्की ,अफसार , राशिद अली, प्रहलाद , महकी नागर , को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । गिरफ्तार अभियुक्त अमन स्क्रैप माफिया की गाडी चलाने का कार्य एवं गाडी को चौराहो पर खडा कर स्क्रैप/सरिया के ट्रको को पास कराने का कार्य करता था ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.अमन शर्मा पुत्र स्व0 श्री राजेश शर्मा नि0 सैक्टर ओमिक्रोन-1ए , सी 93 थाना कासना गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 25 वर्ष ।

*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0स0 002/2024 धारा 2(b)I,2(b)iii,2(b)iv,2(b)viii,2(b)xi , 2(b)xii/3 उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 थाना बीटा 2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
2.मु0अ0सं0 183/2022 धारा 341/386 भादवि, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर।

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्ररेट गौतमुबुद्धनगर*

रवि काना, उसकी पत्नी मधु नागर, मैनेजर काजल झाॅ, राजकुमार नागर, अनिल विकी अफसर राशिद अली आजाद नगर प्रहलाद विकास नगर महकी नगर अवधुर बिहार उर्फ अमर सिंह विशाल अमन तरुण चोकर सहित 16 लोगों के खिलाफ 2 जनवरी वर्ष 2024 को थाना बीटा- दो में गैंगस्टर एक्ट से तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक महकी नगर राजकुमार नगर मधु नगर सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी रवि काना काजल सहित कई लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आज इस गैंग के सक्रिय सदस्य अमन पुत्र राजेश को थाना बीटा- दो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी देखे:-

सौर ऊर्जा की लाइटों से बैटरी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार
प्लाट बेचने के नाम पर 16 लाख रुपए की ठगी
डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार , 50 हज़ार का था ईनाम
संदिग्ध परिस्थितियों में चार मंजिल से नीचे गिरा युवक, मौत
सूरजपुर पुलिस ने शातिर लूटेरे को किया गिरफ्तार
बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को मारी गोली, हालत नाजुक
कमांडेंट को जाल में फंसाकर साइबर अपराधियों ने हज़ारों की ठगी की
सुमित हत्याकांड : हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार , परिजनों ने की कड़ी कार्यवाही की मांग
सूरजपुर पुलिस ने 5 हज़ार के ईनामी वांटेड बदमाश को किया गिरफ्तार
नोएडा फेस-1 पुलिस की कार्रवाई: शराब तस्कर गिरफ्तार, 107 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद
कंपनी में चोरी को अंजाम देने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में घायल
नकली सोने की ईंट को असली बताकर ठगी, ठग पहुंचा हवालात
चौबीस घंटे के अंदर नोएडा पुलिस का दूसरा एनकाउंटर, ईनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी दहन मामले में चार गिरफ्तार
भाजपा नेता के हत्यारोपी पर लगाई गई रासुका को शासन की मुहर
भारी मात्रा में टाटा कंपनी का नकली नमक और चाय बरामद