कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना सहित 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा- दो में एक व्यक्ति ने कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना सहित उसके गैंग के नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने मकान बेचने के नाम पर उनसे 85 लाख रुपए ले लिया तथा मकान को उसके नाम ट्रांसफर नहीं किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस मीडिया प्रभारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के रहने वाले शख़्स ने बीती रात को थाना बीटा- दो में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने एक विक्रेता से वर्ष 2022 के दिसंबर माह में एक मकान खरीदा था। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार मकान का सौदा एक करोड़ 65 लाख में तय हुआ। उन्होंने एडवांस के तौर पर आरोपी पक्ष को 85 लाख रुपया दे दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार 90 दिन के बाद मकान की रजिस्ट्री होनी थी। तय समय पर वह पैसे लेकर रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गए, लेकिन आरोपी ने रजिस्ट्री करने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय नहीं आई। जब उन्होंने फोन किया तो उन्होंने उन्हें धमकी दी कि मैं तुम्हारे नाम मकान की रजिस्ट्री नहीं करूंगी। कुख्यात रवि काना मेरा रिश्तेदार है, मैं तुम्हारी हत्या करवा दूंगी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार 8-10 दिन बाद तीन लोग उसके घर पर आए तथा उससे कहा की चलो तुम्हारा फैसला कर देते हैं। बीमार होने की वजह से पीड़ित नहीं गया, उसने अपने बेटे को फैसला करने के लिए भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि ये लोग थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित रवि काना की फैक्ट्री में उसके बेटे को लेकर गए। वहां पर उसके बेटे के साथ रवि नागर उर्फ़ रवि काना, राजकुमार, सूरज ,अवध बिहारी उर्फ अमर सिंह आदि मिले। पीड़ित के अनुसार इन लोगों ने उसके बेटे को जमकर पीटा तथा कहा कि अगर तुमने रुपए वापस मांगे तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। रवि काना ने कहा कि यह मकान मेरा है, और इस मकान को हम किसी को नहीं देंगे। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसके बेटे को रवि काना की फैक्ट्री में 10 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित के अनुसार रवि काना के खौफ के चलते वह घटना के समय मुकदमा दर्ज नहीं करवा पाया। उसका कहना है कि जब नोएडा पुलिस ने रवि काना के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू की तो उसे हिम्मत हुई तथा वह थाने में मुकदमा दर्ज करवाने आया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है।

यह भी देखे:-

अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी बरामद
15 साल पुराने मामले मेंश्रीकांत त्यागी को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया, उसे कोर्ट के ...
नोएडा पुलिस के ऑपरेशन रॉबर्ट हंट से अपराधियों में क्यों मचा हडकंप , पढ़ें पूरी खबर
एसटीएफ नोएडा ईकाई के हत्थे चढ़ा ईनामी बदमाश , दिल्ली और सटे राज्यों में दे चूका है कई संगीन वारदात...
बदमाशों ने वकील को कोर्ट के गेट पर मारी गोली, घायल
पुलिसकर्मी बनकर इराकी नागरिकों से 10 हजार डॉलर की ठगी, ईरानी गैंग का हाथ होने का अंदेशा
केमिकल फैक्ट्री के टैंक में सफाई करने उतरे दो श्रमिकों की मौत
एनसीआर में सक्रिय दो शातिर वाहन चोर व नाबालिग गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद
लग्जरी वाहन चोरी करने वाले पहुंचे हवालात
बुजुर्ग व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला
नोएडा : धोखाधड़ी करने वालों पर लगा गैंग्स्टर
कुवैत से चल रहा था नकली नोटों का कारोबार, पांच गिरफ्तार,हज़ारों का नकली नोट बरामद
इंजिनीयर कर रहा था बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न, पहुंचा हवालात
ग्रेटर नोएडा से विदेशी समेत चार साइबर अपराधी व ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, नैनिताल बैंक से 16 करोड़ की ठग...
शहीद दारोगा अख्तर खान का हत्यारोपी गिरफ्तार
वॉट्सएप पर फैला रहा था बच्चा चोरी की अफवाह, पुलिस ने पहुंचाया हवालात