कुट्टू के आटा से फूड प्वाइजनिंग का मामला, डीएम मनीष वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, कुट्टू के नमूने एकत्र किए

डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्यवाही।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से 11 कुट्टू के आटे के नमूने जांच के लिए किए संग्रहित।

*गौतम बुद्ध नगर 09 मार्च 2024*

आज दिनाँक 09.03.2024 को पुलिस एवं अन्य माध्यमों से कुट्टू के आटे के सेवन से फूड पॉइजनिंग की शिकायत प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवम् औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर सहायक आयुक्त-2 श्रीमती अर्चना धीरान के निर्देशन एवं नेतृत्व में निम्नलिखित कार्यवाही की गई-
1.खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती नेहा द्वारा आर्यन रेजीडेंसी ब्वॉयज हॉस्टल ग्रेटर नोएडा से एक नमूना कुट्टू आटा की पूड़ी तथा एक कुट्टू आटा एवम् ए पी जे स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर की कैंटीन से एक नमूना कुट्टू आटा रुद्राक्ष ब्रांड का संग्रहित किया गया।

2.खाद्य सुरक्षा अधिकारी,श्री राम नरेश द्वाराआर्यन रेजीडेंसी ब्वॉयज हॉस्टल से एक नमूना रिफाइंड सोयाबीन ऑइल, एक सैंपल आलू मटर सब्जी एवं एक नमूना साबूदाना खीर का लिया गया।

3.खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रेनू सिंह द्वारा रेलवे रोड दादरी से एक नमूना कुट्टू के आटे का एवं एक नमूना रॉक सॉल्ट का लिया गया।

4.खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर पी गुप्ता द्वारा सेक्टर-49, स्थित शालू आटा चक्की से अभी-प्योर ब्रांड का कुट्टू का आटा का एक नमूना तथा सेक्टर-73 स्थित विवेक इंडस्ट्रीज से साबूत कुट्टू का नमूना संग्रहित किया गया।

5.खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विशाल गुप्ता द्वारा पैक्ड कुट्टू का एक नमूना लिया गया है।

6.सीआरपीएफ रेजिडेंट्स द्वारा सूथियाना स्थित मंजू किरण स्टोर से उक्त कुट्टू आटा खरीदा गया था जिसको सील कर दिया गया है।

7.शालू आटा चक्की सेक्टर-49 बरौला तथा विवेक इंडस्ट्रीज फैक्ट्री, सेक्टर-73, सरफाबाद को भी सील कर दिया गया है।
इस प्रकार सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान कुल 11 नमूने लिए गए है जिन्हे जांच हेतु राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

सेक्टर -39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ितों द्वारा अवगत कराया गया कि उन्होंने उक्त कुट्टू के आटे को सेक्टर -49 स्थित शालू आटा चक्की से खरीदा था। शालू आटा चक्की से उपरोक्त कुट्टू के आटे का नमूना लेकर दुकान को सील कर दिया गया है।

दुकानदार ने बताया कि उसने उक्त कुट्टू का आटा सरफाबाद सेक्टर-73 नोएडा स्थित फर्म विवेक इंडस्ट्रीज से मंगाया था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अक्षय गोयल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर पी गुप्ता, श्री विशाल गुप्ता तथा पुलिस बल के साथ उपरोक्त फैक्ट्री पर छापा मारा गया। फैक्टरी मालिक ने बताया कि उपरोक्त कुट्टू को उसने देव ट्रेडिंग कंपनी गाजियाबाद से मंगाकर अपनी आटा चक्की में पीस कर एवम् अभी-प्योर ब्रांड के नाम से पैक कर मार्केट मे भेजा था। मौके पर कुट्टू सबूत एवं पैक्ड कुट्टू के आटे का नमूना लेकर बाकी को सीज कर दिया गया। मौके पर फैक्ट्री को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर पी गुप्ता द्वारा -39 स्थित अस्पताल जाकर पीड़ितों से मिलकर उनका हाल चाल लिया गया।सीएमएस महोदया ने अवगत कराया कि सभी की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है तथा सभी खतरे से बाहर है।

इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राम नरेश ने कैलाश अस्पताल, श्रीमती नेहा ने ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल एवम् ए पी जे कालेज ग्रेटर नोएडा तथा श्रीमती रेनू सिंह ने मंगलम अस्पताल दादरी जाकर पीड़ितों का हाल चाल लिया। सभी मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है तथा सभी को अभी ऑब्जरवेशन पर रखा गया है।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 13 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर इंजीनियर से 65 लाख की ठगी, नोएडा में साइबर अपराधियों का न...
कांग्रेस ने किया भाकियू (मुलायम) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी का स्वागत, किसान हितों में सा...
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार दे रही योगी सरकार
सूरजपुर पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोर की गिरफ्तार
उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने कड़कड़ाती ठंड में झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर बांटे कंबल व गर्म...
यमुना प्राधिकरण की सार्वजनिक सूचना
एनटीपीसी दादरी में सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2021 का शुभारंभ
श्रीमदभागवत कथा में शामिल हुई प्रदेश मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और महेंद्र सिंह, दनकौर को पर्यटन सर्कि...
जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएंगे: लता सिंह
जेवर में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन: महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी संकल्प पर जोर
एयरपोर्ट के काम में तेजी लाने के लिए दो हजार श्रमिक व बढ़ेगी चार सौ मशीनें
त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रानी अहिल्याबाई होलकर को दी श्रद्धांजल...
बसपा की नीतियों से हताश नगर अध्यक्ष ने पद छोड़ा
आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी ने दिया ज्ञापन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी : चौधरी प्रवीण भारतीय