भाजपा कर रही अल्पसंख्यकों का शोषण : अकरम सिद्दकी

ग्रेटर नोएडा: समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की एक समीक्षा बैठक सूरजपुर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव एवं मेरठ मंडल प्रभारी अकरम सिद्दकी मुख्य अतिथि तथा प्रदेश सचिव एवं गौतम बुध नगर के प्रभारी नदीम हुसैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अकरम सिद्दकी ने कहा कि वर्तमान देश व प्रदेश की सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों का लगातार शोषण किया जा रहा है। सबका साथ,सबका विकास का नारा देने वाली यह सरकार केवल पूंजीपतियों के विकास करने में लगी हुई है और कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अल्पसंख्यकों को उनका हक देने के साथ ही सम्मान देने का कार्य करती है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों के हकों के लिए संघर्ष किया और उनकी सामाजिक लड़ाई को आगे बढ़कर लड़ा है। भाजपा सरकार में लगातार पिछड़ों, शोषितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हुए है। सरकार उन्हें सामाजिक न्याय और सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। इस मौके पर प्रदेश सचिव नदीम हुसैन ने कहा कि भाजपा एक धोखेबाज पार्टी है, वह जनता को गुमराह करके एवं झांसा देकर वोट हासिल करती है और सत्ता में आने के बाद जनता के शोषण में लग जाती है। इस अवसर पर मुख्य रूप समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष अकबर खान सैफी, वरिष्ठ नेता यूनुस प्रधान, शादाब हुसैन, फिरोज सैफी, इनशाद चौधरी, अनीस अहमद बिसाडिया, जाकिर मुनिरी, जावेद आलम, राशिद सिद्दीकी ,उस्मान सैफी, यासीन सैफी,नसरुद्दीन, दानिश सैफी सलीम कुरैशी,इरशाद त्यागी आरिफ सैफी अमन सैफी अफजल सैफी फरियाद यूसुफ सिद्दीकीआदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

पुलिस भर्ती में युवाओं की आयु सीमा को लेकर रालोद देगी ज्ञापन
जयंती पर सपाईयों ने याद किए पंडित जनेश्वर मिश्र सपा की मासिक बैठक का आयोजन
समाजवादी अधिवक्ता सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत
ग्रेटर नोएडा : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति तैयार
ग्रेटर नोएडा : भाजपा वृक्षारोपण अभियान संपन्न , 12, 200 पौधे लगाए गए
रामनाथ कोविंद जीते राष्ट्रपति चुनाव, 25 जुलाई को 14 वें राष्ट्रपति पद की लेंगे शपथ
बिसरख मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडितदीनदयाल उपाध्याय जयंती 
कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया  ने किया प्रदर्शन
भाजयुमो 27 दिसंबर को कराएगी अटल भाषण प्रतियोगिता
गांव चलो अभियान के तहत डॉक्टर महेश शर्मा ने किया कई गांव का दौरा, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
सूरजपुर में भाजपाइयों ने झाड़ू लगाकर जगाई स्वच्छता की अलख
हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार: राकेश यादव
राज्यसभा के लिए सुरेंद्र सिंह नगर समेत बीजेपी के 8 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, एक निर्दलीय ने भी भर...
ज़ीशान आलम ने की सपा संरक्षक मुलायम सिंह से मुलाकात
नगर निकाय चुनाव : कांग्रेस ने प्रत्याशियों का नाम किया घोषित
बिना वार्ता करें अधिकारियों को किसानों ने लौटाया किसान बोले जब तक नहीं होंगी मांग पूरी जारी रहेगा ध...