डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में 09 मार्च से 30 मार्च 2024 तक चलेगा पोषण पखवाड़ा

  • सखी वन स्टॉप सेंटर नोएडा में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया पोषण पखवाड़े का शुभारंभ।
  • जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने पोषण संदेशों से युक्त न्यूट्रीशन संवाद पत्रिका का भी किया विमोचन।

बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 09 मार्च से 23 मार्च 2024 तक जनपद गौतम बुद्ध नगर में डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसका आज जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर सेक्टर 62 नोएडा में दीप प्रज्वलित कर विधिवत्त शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के द्वारा पोषण संदेशों से युक्त न्यूट्रीशन संवाद पत्रिका का भी विवेचन किया गया। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पोषण अभियान का शुभारंभ बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार हेतु किया गया है। पोषण स्तर में सुधार हेतु सही पोषण संबंधी व्यवहार के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जन आंदोलन और सामुदायिक गतिविधियां आवश्यक है। इसके लिए पोषण पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष माह मार्च में आयोजित किया जाता है। पोषण पखवाड़ा का आयोजन सभी विभागों के कन्वर्जन से मनाया जाता है। पोषण जागरूकता हेतु जन आंदोलन की गति को बनाए रखने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देशन के क्रम में इस वर्ष भी दिनांक 09 मार्च से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस पखवाड़े के दौरान सभी आंगनबाड़ी केदो में पोषण भी पढ़ाई भी, स्थानीय खाद्य पदार्थों का महत्व और शिष्यों की देखभाल के विषय पर कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरूकता का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा।

पोषण पखवाड़े के शुभारंभ कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आशीष सिंह सहित क्षेत्रीय जनता एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थिति रही।

यह भी देखे:-

लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस व अर्धसैनिक बलों की ब्रीफिंग संपन्न
'आप' किसान प्रकोष्ठ के नोएडा महानगर में कपिल यादव बने अध्यक्ष व हर्ष नंबरदार महासचिव
धौलाना की पावन भूमि में विलीन हुई शहीदों की पवित्र रज धूली, गूंजे जय हो के जयघोष
डीएमआईसी और डीएफसीसी परियोजना से प्रभावित किसान लखनऊ रवाना, मुआवजा आबादी के मुद्दे पर मुख्य सचिव से ...
Google Logo History : गूगल ने मनाया 25वां जन्मदिन, जानें गूगल का इतिहास
Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से सदमे में है स्टार्स
Delhi cloverleaf: नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर जाम से मिली मुक्ति, एक साथ शुरू हुए 2 क्लोवरलीफ
यूपी : अल्पसंख्यकों से जुड़ी पांच संस्थाओं के सीएम ने नामित किए अध्यक्ष और सदस्य
केंद्र गाय को घोषित करे राष्ट्रीय पशु, गौरक्षा हो हिंदुओं का मौलिक अधिकार -इलाहाबाद उच्च न्यायालय
विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची छोलस, ऑनलाइन हुआ पीएम का संबोधन
मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग
आज गलगोटियास विश्वविद्यालय में आहार बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ
सस्ती उपग्रह नेटवर्क प्रणाली "क्यूब संचार" को मिली पहचान, GL बजाज को MSME हैकाथॉन 4.0 में 15 लाख की ...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लिएवगये अहम फैसले, पढ़ें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा की चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित, एक्टिव सिटीजन टीम ने अथॉरिटी से ठोस कदम उठाने की अपील की...
Galgotias University में ई-बाइक फाइनल्स 2026 संपन्न, देशभर की टीमों में कड़ी टक्कर