एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

नोएडा । एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर दो अपराधियों ने एक छात्र से 12 लाख की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना बिसरख पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बिसरख पुलिस ने बताया कि दानिश पुत्र परवेज़ हयात निवासी सुपरटेक इको विलेज- प्रथम ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2023 में उन्होंने एमबीबीएस में दाखिले के लिए नीट की परीक्षा दी थी। उसके बाद निखिल निरंजन और बिष्ट नामक दो लोगों ने उनसे संपर्क किया, तथा कहा कि वह उनका दाखिला महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी जनपद सोनम हिमाचल प्रदेश में रेस्पिरेटरी की सीट पर करवा देंगे। उन्होंने बताया कि पीड़ित उनकी बात पर विश्वास कर लिया तथा उन्हें अपने घर पर बुलाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनके जल्द से जल्द एडमिशन करवाने का झांसा दिया तथा 84 लाख रुपए की मांग की। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने जल्द पैसा देने के लिए कहा। उनके पिता ने अपना घर बेच दिया, तथा उन्हें 21 लाख रुपया ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनका दाखिला नहीं करवाया, जब उन्होंने जांच की तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उन्होंने बताया कि बार-बार पैसे वापस मांगने पर उन्होंने 9 लाख रुपए वापस कर दिया लेकिन 12 लाख वापस नहीं किए। पैसे मांगने पर आरोपी व्हाट्सएप कॉल करके गाली गलौज करते हैं, तथा हत्या करने की धमकी देते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

सुंदर भाटी के भतीजे अनिल भाटी की रिहाई, पुलिस अलर्ट मोड में; गैंगवॉर की आशंका बढ़ी
खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 4 गिरफ्तार
वांटेड गैंगस्टर नोएडा में गिरफ्तार
तीन पशु तस्कर पुलिस एनकाउंटर में घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर टायर फटने से सड़क हादसा, विदेशी नागरिक घायल
10 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार
महिला को धक्का देकर स्कूटी लूटी
बुजुर्ग महिला को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके साइबर अपराधियों ने लाखों की ठगी की
UPDATE : नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार
मानसिक तनाव के चलते युवक ने खाई चूहे मारने की दवा, मौत
ग्रेटर नोयडा का डॉक्टर करा रहा था कार चोरी
जानिए, पॉश सोसाइटी के दरींदे गार्ड की काली करतूत
आयुर्वेद की नकली दवाई बनाते हुए दो गिरफ्तार
प्लंबर ने फांसी के फंदे पर लटककर की जीवन लीला समाप्त
नाली विवाद में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
खनन माफिया का सहयोग करने पर बीकेयू (टिकैत गुट) के नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज