ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में वूमेंस डे सेलिब्रेशन

ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में वूमेंस डे सेलिब्रेट किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कालेज के प्रांगड़ में रंगोली,मेंहदी प्रतियोगिता,महिला सशक्तिकरण पर प्रतियोगिता , महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी तथा कानूनी अधिकारों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं तथा कानूनी अधिकारों के संबंध में जागरूकता बढ़ाना और वैश्विक समानता को बढ़ावा देना था। सेमिनार की विशिष्ट वक्ता डॉ. नावेद एवं डॉ. प्राची मिश्रा थी।

कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन डॉ.डी.के गर्ग ने की, तथा साथ ही महिला दिवस की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व और उद्देश्य को समझाया। इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. एम खेरूवाला, डॉ. सुब्हान अली, डॉ. डॉ. हरिंदर जीत कौर, डॉ. जसविंदर कौर एजुकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष उम्मेद सिंह, ने वूमेंस डे के महत्व को उपस्थित अध्यापकों एवं सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।
ईशान इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ के प्राचार्य डॉ’ एम. खेरूवाला, डॉ. मिहिर, आनंद शर्मा. ने वूमेंस डे के इस अवसर पर महिलाओं के कानूनी अधिकारों के विभिन्न पहलुओं पर मौलिक दृष्टिकोण, संवैधानिक प्रावधान और अपने अनुभव को साझा किया। जिससे समाज में लैंगिक समानता और सशक्तिकरण के महत्व को बढ़ावा मिल सके।
इस शुभ अवसर पर छात्राओं ने रैंप वॉक किया और देश के प्रतिष्ठित महिलाओं के चित्रण को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिला अध्यापकों ने भागीदारी की। कार्यक्रम के अन्त में विजेताओं को चेयरमैन डॉ डी के. गर्ग, प्राचार्य डॉ . एम. खेरूवाला, डॉ. सुब्हान अली, आदि ने विजेताओं को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अनु और भावना सिंह ने किया।

यह भी देखे:-

UNSC की बैठक : पीएम नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा पर दिए पांच मंत्र, जानें उनके बारे में
लॉयड बिजनेस स्कूल को मिला "आउटस्टैंडिंग इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बी-स्कूल इन इंडिया" का सम्मान
हर जनपद में होगी साइबर क्राइम थानों की स्थापना, सभी थानों में गठित होगी साइबर सेल: मुख्यमंत्री
सह-आवंटी को सह-शिकायतकर्ता के रूप में जोड़ने हेतु आवेदन पत्र का मॉडल फॉर्मैट रेरा पोर्टल पर उपलब्ध
बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने गाँव-गाँव मांगे वोट
इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ने मुख्य कार्यालय पर धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
उ.प्र. रेरा में सुनवाई के 48 घण्टे पहले तक अभिलेख अपलोड हो सकेंगे
ग्रेनो वेस्ट के सबसे व्यस्त चौराहे को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने की पहल
जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ की बैठक, जनपद में टेलीकॉम सुविधाओं को बेहतर बनाने प...
उत्तर प्रदेश शासन के महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों में गतिशीलता लाने हेतु डीएम मनीष क...
मुआवजा राशि लेने के लिए किसानों को 20 जून तक का समय
कोरोना का निकला दम: 201 दिनों बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे
गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में नए छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन
गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बजट के बाद वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन को सफल बजट के उपलक्ष में बधाई...
गांव बादलपुर में हल्की बारिश में ही बाढ़ जैसी स्थिति प्राधिकरण के दावों की खुली पोल गांव बादलपुर का ...
टॉफी खिलाने के बहाने मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मारी गोली