अनिल दुजाना के नाम पर रंगदारी मांगने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे

ग्रेटर नोएडा। कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के नाम पर कपड़ा व्यापारी से 10 लाख रूपए की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को थाना दादरी पुलिस ने आज सुबह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। यह बदमाश कुख्यात सचिन नाई गैंग का सदस्य है।

सीओ दादरी निशांक शर्मा ने बताया कि दादरी कस्बे में कपड़े का व्यापार करने वाले नीरज नामक व्यापारी के फोन पर बीती रात को फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना का सदस्य बताकर 10 लाख रूपए की रंगदारी मांगी। सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आज सुबह व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में अजय कोली को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गये आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कुख्यात बदमाश सचिन नाई के गैंग का सक्रिय सदस्य है।

यह भी देखे:-

सनसनीखेज खुलासा , युवती ने खुद की मौत का रचा स्वांग, प्रेमी के साथ मिलकर दूसरी युवती को मौत के घाट ...
गार्ड की पिटाई के बाद लूटी राइफल
उत्तर प्रदेश : पुलिस ने एक और कुख्यात कलुआ को एनकाउंटर में किया ढेर
शराब और गांजा के साथ बिसरख पुलिस ने पकड़े तस्कर
मंदसौर बच्ची रेप मामला समाज के गिरते मानव मूल्यों की बानगी: सरिता सिंह
सनसनीखेज खुलासा , सुपारी देकर कलयुगी बेटे ने पिता की कराई हत्या, गिरफ्तार
तीन बावरियों गिरफ्तार कर पुलिस ने किया जमालपुर डबल मर्डर डकैती काण्ड का खुलासा,
रौब झाड़ने के लिए उड़ाई दारोगा की वर्दी
पत्नी ने लगाया पति पर हत्या के प्रयास का आरोप
हथियार की नोंक पर छात्र से लूट, विरोध करने पर मारपीट
प्रतिबंधित पान मसाला एवं गुटखा की बिक्री के खिलाफ, 11 गिरफ्तार प्रतिबंधित पान मसाला-गुटखा बरामद
महिला से दुर्व्यवहार कर लूट करने वाले बदमाश पहुंचे हवालात
सात साल पहले चोरी हुई बाइक का 5 हजार रुपए का कटा चालान, जांच में जुटी पुलिस
प्लाट विवाद में फायरिंग में मारे गए युवक की हुई पहचान
नकदी व लैपटॉप लूट कांड का खुलासा, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
भाजपा नेता के हत्यारोपी पर लगाई गई रासुका को शासन की मुहर