विशेष अभियान के तहत गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से पकड़े 22 बदमाश भारी मात्रा में अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
नोएडा । जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने और अवैध हथियार लेकर चल रहे दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने चिपियाना गांव के पास से सुभाष माली पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक चाकू मिला है। उन्होंने बताया कि यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था। थाना सेक्टर 63 पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से गांजा और शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम को थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर ओमप्रकाश पुत्र कृष्णपाल को 25 फुटा रोड के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक देशपाल ने एहसान पुत्र मुन्ना खान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 34 पव्वै देसी शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त है।
थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर रविंद्र पुत्र नामक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक चाकू मिला है। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी निक्कू मोड़ के पास से हुई है। यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक रमेश चंद्र ने श्रीमती माहिरा पत्नी मनीरूल शेख को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि यह डिपो मेट्रो स्टेशन के पास अवैध रूप से गांजा बेच रही थी। थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान जितेंद्र सिंह नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि 5 मार्च को थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर निठारी गांव के पास से जितेंद्र सिंह पुत्र सुंदरलाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह निठारी गांव और आसपास के लोगों में रहने वाले लोगों को अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में काफी दिनों से संलिप्त है।
थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान रोशन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 53 के पास से हुई है। थाना फेस -1 पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना फेस -1 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक शरद यादव ने बिटा बाई पुत्र रवि को सेक्टर 14 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से600 ग्राम अवैध गांजा मिला है।
थाना जारचा पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 70 पव्वै अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक जितेंद्र गुप्ता ने एक सूचना के आधार पर कुलदीप पुत्र जतन सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी ग्राम रजातपुर के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 70 पव्वै अवैध शराब मिली है। आरोपी अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में काफी दिनों से संलिप्त था। थाना कासना पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पव्वै देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि कांस्टेबल अंकित भारद्वाज ने राहुल नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 40 पव्वा देसी शराब बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी ग्राम जमालपुर के पास से हुई है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान क्षेत्रपाल पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर इसके पास से 25 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी ग्राम डेरिंन के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर तरुण उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 250 ग्राम गांजा बरामद किया है।
थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बीती रात को कपिल पारचा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी श्रीमती सरिता मलिक ने बताया इसके पास से पुलिस ने 48 पव्वै देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी वाजिदपुर गांव के पुस्ता कट के पास से हुई है। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान मणिलाल को गिरफ्तार कर इसके पास से 24 पाउच अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी मिठास तिराहे के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने अंकुर नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 44 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद किया है। थाना फेस -वन पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी झुंडपुरा ग्राम के पास से हुई है। थाना कासना पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास एक चाकू मिला है। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पैराडाइज चौराहे के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक वीरभद्र सिंह ने अनुराग को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 30 पव्वै देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना कासना पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर उसके पास से 24 पव्वै देसी शराब बरामद किया है। थाना कासना पुलिस ने तरुण नामक बदमाश को बीती रात को एक देसी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि उप निरीक्षक नदीम ने एक सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह लूटपाट करने की फिराक में घूम रहा था। थाना कासना पुलिस ने प्रवीण नामक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि महिला उप निरीक्षक अल्का चौधरी ने इसे पीएनबी कट के पास से गिरफ्तार किया है।
