संदेशखाली में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की जघन्य घटना के विरोध में अभाविप ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार, जमीन कब्जाने तथा अपराध से भयमुक्त वातावरण निर्माण कर स्थानीय हिंदू परिवारों को पलायन करने को मजबूर करने के विरुद्ध जिला मुख्यालय गौतम बुध नगर पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुदुचेरी में 27-28 फरवरी आयोजित हुई अभाविप केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक में संदेशखाली घटना के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित कर, महिलाओं के विरुद्ध जघन्यतम अपराधों का केन्द्र बन चुके पश्चिम बंगाल की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मॉंग करने का निर्णय लिया था।

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि,” पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी लगातार जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही हैं तथा भ्रष्टाचारियों व अपराधियों का संरक्षण कर रही हैं। पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की नीति से आम जनमानस त्रस्त है, एक ओर राज्य सरकार संरक्षित भ्रष्टाचारी हर ओर भ्रष्टाचार कर आम लोगों का हक मार रहे हैं,वहीं दूसरी ओर कानून व्यवस्था की जर्जर स्थिति से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। संदेशखाली में जिन पीड़िताओं के साथ ज्यादती हुई, उनमें से अधिकांशतः पिछड़े वर्ग तथा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं हैं। पश्चिम बंगाल में हो रही ज्यादतियों का विरोध देश के प्रत्येक कोने में विद्यार्थी परिषद करेगी।”

अभाविप मेरठ प्रांत के सह मंत्री गौरव गॉड के नेतृत्व में अभावी के दर्जनों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय गौतम बुद्ध नगर पर मौजूद रहे इस दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे गौरव गॉड ने बताया कि विद्यार्थी परिषद हमेशा महिलाओं के सम्मान में मैदान में रहा है और रहेगा। इस दौरान प्रोफेसर राजेश वर्मा अभिषेक भानु भागेश राहुल विशाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कस्बे को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे:लता सिह 
राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ गौतमबुद्धनगर में भाजपा की प्रबुद्ध संगोष्ठी संपन्न
किसान बेरोजगार सभा ने किया सेमकाॅन प्राइवेट लिमिटेड के सामने विरोध प्रदर्शन
गुर्जर समाज लेगा सम्राट मिहिर भोज के अपमान का बदला- राजकुमार भाटी
AUTO EXPO 2018 : सीएम योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं उद्घाटन
गरीबों की रोटी अमीरों की तिजोरियों में बंद नहीं होने देंगे, कृषि कानून वापस लेने ही होंगे - राकेश ट...
सपा का होली मिलन समारोह: रंगों के साथ गूंजे सियासी सुर, भाजपा पर जमकर हमला
योगी से पुरस्कार पाकर अभिभूत हुए पैरा ओलंपिक के खिलाड़ी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंडल स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन सुदृढ़ीकरण पर हु...
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने गांधी जयंती पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, खादी को अपनाने की की अ...
सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन , अहमद हसन ने काटा 44 किलो का केक
कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है : मनोज चौधरी
जितेन्द्र भाटी बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष
भाजयुमो जिलाध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में अटल भाषण प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न
एबीवीपी ने डूसू चुनाव 2017 के लिये अपना पैनल घोषित किया
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर झंडा बिक्री के लिए स्टॉल का उद्घाटन