राजस्व संग्रह अमीन संघ ने मनाया स्थापना दिवस
ग्रेटर नोएडा : आज जिला कलक्ट्रेट सूरजपुर परिसर में राजस्व संग्रह अमीन संघ का स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जनपद के सभी राजस्व संग्रह अमीन शामिल हुए। मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने संगठन की उपयोगिता एवं कर्मचारी हितों पर चर्चा करते हुए विचार व्यक्त किये।
ज्ञान सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत करने में एकजुटता बहुत आवश्यक है। हर लड़ाई एकजुटता से ही लड़ी जा सकती है। अनुज कुमार पूर्व जिला मंत्री गौतमबुद्धनगरर ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों को दृष्टिगत कर काम करेगा। इस मौके पर नवीन कुमार, दिनेश कुमार, सुरेन्द्र, राजपाल सिंह, आदित्य भारद्वाज, नरपत सिंह आदि राजस्व संग्रह अमीन मौजूद रहे।