कंबोडिया में बैठे चीनी चला रहे है साइबर ठगी का गैंग, पकड़े गए

– चीनी, नेपाली और भारतीय साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी आईडी पर एक्टिवेट सिम और फॉरेन करेंसी बरामद

नोएडा सेंट्रल की कोतवाली बिसरख पुलिस ने विदेशों में बैठकर साइबर ठगी का गैंग चलने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गौर सिटी माल के पास से गिरफ्तार किया है, जिनमें चीनी, नेपाली और एक भारतीय शामिल है. यह तीनों अपने साथियों के साथ मिल कर फर्जी आईडी पर भारतीय कंपनियों के मोबाइल सिम खरीद कर, उसे एक्टिवेट करा कर कम्बोडिया देश मे बैठे चीनी नागरिक को भेजते है. जो वहाँ से भारत में मौजूद फेमस कम्पनियो से लोगों पसर्नल डाटा हैक साइबर फॉड की वारदात को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने उनके कब्जे से पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस डेविड क्रेडिट कार्ड विदेशी करेंसी और 531 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस की चीनी नागरिक सू यो मिंग, नेपाली नागरिक अनिल थापा और इनकी मदद करने वाले भारतीय विनोद उर्फ अगस्त्य भाटी को गौर सिटी माल के पास से गिरफ्तार किया. नोएडा सेंट्रल की डीसीपी सुनिधि ने बताया कि विदेश की नागरिको को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और भारतीय विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड को फर्जी आईडी पर खरीदने और सिम कार्ड को एक्टिवेट कर मोबाइल पर आए हुए एसएमएस और ओटीपी आदि सूचनाओं को फर्जी चाइनीस अप के द्वारा कंबोडिया देश में बैठे चीनी नागरिक को भेजते थे. जहां से भारत की बड़ी कंपनियों का पर्सनल डाटा हैक कर भारत में रहने वाले लोगों के साथ से साइबर ठगी की जाती थी. पुलिस उनके अन्य साथी घनश्याम, गणेश, विष्णु, उमेश आचार्य जो सभी नेपाली नागरिक है और भारतीय नागरिक इमरान की की भी तलाश कर रही है. बताया जाता है कि इन लोगों ने नोएडा के सेक्टर 18 में अपनी कंपनी खोली थी, जिसकी पुष्टि पुलिस द्वारा की जा रही है.

पुलिस ने इनके पास से 4 पासपोर्ट, 2 ड्राइविंग लाइसेन्स, 9 मोबाइल फोन, 10 क्रेडिट कार्ड, 2 डेबिट कार्ड़, 12 अन्य कार्ड, 2 आईडी कार्ड, 11435 नेपाली करेन्सी, 2 डॉलर, 5 दिन्हम, 94,710 भारतीय रुपये, 150 थाईलैण्ड करेन्सी, 05 युआन करेन्सी चाइना, 2100 कम्बोडियन करेन्सी, 3 चैक बुक, 531 सिम कार्ड, 01 नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र, बरामद किया है.

यह भी देखे:-

लापता हुए हार्डवेयर कारोबारी की हत्या लोन के 5 लाख हडपने के लिये की गई थी, होमगार्ड समेत दो गिरफ्तार
दोहरे हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 
मतदाताओं को रिझाने के लिए मंगाई गई अवैध शराब पकड़ी
शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद
पुलिस टीम पर हमला करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार
प्रेमी की खातिर बेटी किया रिश्ते का खून
घर में घुसे डकैतों ने बुजुर्ग से की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने वाली युवती गिरफ्तार, कई लोगों को बना चुकी है  शिकार
1 लाख का इनामी डकैत एनकाउंटर में ढेर
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद
दादरी पुलिस ने शातिर बाइक लूटेरों को किया गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद
हथियारबंद बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट की
देह व्यापार : नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी तीन म...
दुकान का ताला तोड़कर 1.30 लाख चुराये
पुलिस से ग्रामीणों ने आरोपी को जबरन छुड़ाया