IVPL Final: सुरेश रैना की वीवीआईपी उत्तर प्रदेश बनी चैंपियन, फाइनल में मुंबई चैंपियंस को दी मात; नेगी ने जड़ा तीसरा शतक

ग्रेटर नोएडा : इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के पहले सीजन का सफल अंत हो गया है। रविवार 3 मार्च को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में धमाकेदार फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में आमने सामने थीं वीवीआईपी उत्तर प्रदेश और मुंबई चैम्पियंस की टीमें। उत्तर प्रदेश के लिए पवन नेगी ने अपना फॉर्म जारी रखा और फाइनल में भी टीम की जीत के हीरो बने। उनकी शानदार पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने फाइनल में मुंबई को 6 विकेट से हराया। पवन नेगी ने सीजन का तीसरा शतक ठोका और नाबाद 105 रन की पारी खेली।

बता दें इस मैच में करीब 5 ओवर का खेल हुआ था फिर बारिश ने खलल डाला था। करीब डेढ़ घंटे तक मुकाबला रुका रहा। मगर फैंस से खचाखच भरे स्टेडियम में खुशी की गूंज तब उठी जब 9 बजकर 5 मिनट पर दोबारा मुकाबला शुरू हुआ और ओवर्स की कटौती नहीं हुई।

इस मैच में पहले खेलने उतरी मुंबई चैंपियंस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और स्कोरबोर्ड पर 214 रन का विशाल स्कोर निर्धारित 20 ओवर में खड़ा किया। फिल मस्टर्ड और पीटर ट्रेगो ने मुंबई के लिए शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली।

कप्तान मस्टर्ड ने 45 गेंद पर 76 रन बनाए और पारी में 8 चौके व 3 छक्के जड़े। उनके अलावा ट्रेगो ने 33 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए और टीम का स्कोर 210 पार पहुंचाया। इन दोनों के अलावा अभिषेक झुनझुनवाला ने 23 गेंद पर 36 रन और रजत सिंह ने 12 गेंद पर 18 रन की पारी खेली।

यूपी की तरफ से पर्पल कैप होल्डर क्रिस्टोफर एंपोफू ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं पवन नेगी को एक सफलता मिली। पारी के टॉप स्कोरर मस्टर्ड दुर्भाग्यशाली रहे और रन आउट हो गए।

जवाब में 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीवीआईपी उत्तर प्रदेश को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही झटका लग गया। रोहित प्रकाश आउट हुए, फिर अंशुल कपूर भी जल्दी आउट हुए और 3 ओवर के बाद टीम का स्कोर था 2 विकेट पर 37 रन।

यहां से उम्मीदें थीं कि कप्तान सुरेश रैना ऑरेंज कैप होल्डर पवन नेगी के साथ टीम को आगे ले जाएंगे, लेकिन 45 के स्कोर पर टीम को सबसे बड़ा झटका सुरेश रैना के रूप में लगा। अभिषेक झुनझुनवाला ने 9 रन के स्कोर पर उन्हें आउट कर दिया।

यहां से 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 61 रन पर 3 विकेट था। इन फॉर्म पवन नेगी क्रीज पर मौजूद रहे और उन्होंने एक बार फिर मोर्चा संभाला। परविंदर सिंह ने भी नेगी का बखूबी साथ निभाया और चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की।

परविंदर 51 रन बनाकर आउट हुए और 158 के स्कोर पर 15वें ओवर में मुंबई को चौथी सफलता मिली। यहां से भी नेगी टिके रहे और टीम को जीत तक ले गए। उत्तर प्रदेश ने यह मुकाबला 19.2 ओवर में जीत लिया। इस तरह 23 फरवरी से शुरू हुआ IVPL का पहला संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी देखे:-

WORLD CUP 2019 उद्घाटन मैच: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के भीडंत से होगा आगाज , जानिए कौन है भारी
ग्रेटर नोएडा के दो खिलाड़ियों का वीवो प्रो कबड्डी सीजन 8 में हुआ चयन
ग्रेटर नोएडा के बच्चों का अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता शानदार प्रदर्शन, अभिभावकों में ख़ुशी की लहर
GPL 4 में खेले गए तीन मैच, पढ़ें पूरी खबर
नेपाल के लिए रवाना हुए गौतमबुद्ध जिला के स्केटिंग खिलाड़ी
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़: DPL सीज़न 2 में जीत के इरादे के साथ मैदान में उतरी दमदार स्क्वॉड!
भारत ने इंग्लैंड दौरे के लिए मिक्स्ड डिसएबिलिटी टी20 टीम की घोषणा, 21 जून से होगी ऐतिहासिक सीरीज़ की...
LIVE IPL 2021 Player Auction Updates: कोई बिका करोड़ों मे तो किसी को नही मिला ख़रीददार, देखें पूरी लिस...
सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता मे यूपी को कोई पदक नही, निराश खिलाड़ियों का आरोप अधिकारियों और खेल विभाग की ल...
जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालक-बालिका पहलवानों ने की जोर आजमाइश
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स बालक बालिका प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन करने के उद्देश्य से 27 अ...
जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट : दिल्ली इलेवन क्रिकेट टीम बनी विजेता
सुमित क्लब घँघोला की टीम बनी जुनेदपुर बॉलीबाल टूर्नामेंट की विजेता
सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद सेक्टर 150 स्पोर्ट्स सिटी का सपना हकीकत के और करीब
ग्रेटर नोएडा की होनहार तान्या का भव्य स्वागत, स्पेशल ओलंपिक्स में जीते दो रजत पदक
पिंकी पिंक पैंथर बनी सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता