आयुष्मान अयोध्या : प्रभु श्रीराम की नगरी में अबतक 8 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड का हुआ वितरण

– योगी सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत गरीबों व बेसहारा लोगों के लिए साबित हो रही वरदान

– अबतक 8 लाख 37 हजार 700 लाभाथियों के आयुष्मान कार्ड हुए वितरित

सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर मोदी-योगी सरकार ने गरीबों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत शुरू की, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर इलाज के लिए पैसों की चिंता न करनी पड़े। ये योजना प्रभु श्रीराम की नगरी के गरीबों व बेसहारा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत अब गरीब लोग भी प्राइवेट अस्पतालों में चिकित्सा की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपए तक का सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में निशुल्क इलाज मिल रहा है। अयोध्या जनपद में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड तेजी से बनाए एवं वितरित किए जा रहे हैं।

8 लाख 37 हजार 700 लाभाथियों के आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए
अब तक अयोध्या जनपद में 8 लाख 37 हजार 700 लाभाथियों के आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं। इस योजना सें जनपद के 2 लाख 49 हजार 274 चयनित पात्र परिवारों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जनपद के 2 लाख 20 हजार 338 परिवार ऐसे हैं, जिनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। पंचायत सहायक, कोटेदार एवम आशओं द्वारा घर घर जाकर पीएमजेएवाई मोबाइल एप्प के माध्यम से भी कार्ड बनाये जा रहे हैं। इस योजना का लाभ जनपद के 19 निजी अस्पताल व 16 सरकारी अस्पताल दे रहे हैं। इस के अलावा गांव के ग्राम पंचायत भवन पर भी पात्र लाभाथियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिससें पात्र लाभार्थी आसानी से पंचायत भवन पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता हैं।

जनपद में फरवरी माह में 41 हजार 608 लाभर्थियों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया जा चुका है। पिछले महीने में 1 हजार 695 लाभाथियों ने सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों से मिलाकर इलाज करवाया है और योजना के प्रारम्भ से जनपद में अब तक 39 हजार 435 लाभाथियों ने सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से चिकित्सिकीय लाभ लिया हैं।

आयुष्मान एप्प के माध्यम से लाभार्थी स्वयं अपना व अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बना सकता है। कार्ड बनाए जाने वाले ऐप व उसकी प्रक्रिया को जानने हेतु दिए गए QR कोड को स्कैन करना होता है।

सीएमओ अयोध्या डॉ संजय जैन ने लोगों से अपील की है कि जिन पात्र परिवारों ने अभी तक अपना व अपने परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया हैं, वह अपना आयुष्मान कार्ड पंचायत भवन पर जाकर के अवश्य बनवा लें, जिससे उन्हें एवम उनके परिवार के सदस्यों का आयुष्मान योजना का लाभ प्राप्त होता रहे।

यह भी देखे:-

एपीजे इंटरनेशनल स्कूल , ग्रेटर नोएडा अलंकरण समारोह का आयोजन
‘पहल’ ने आनंद निकेतन वृद्धसेवा आश्रम में कंबल वितरित कार्यक्रम किया
चंद्रयान-3 : PM मोदी के भाषण की FAN हुई सीमा हैदर, करने जा रही हैं ये काम
कांग्रेस की जड़ों में खामियां- पीके , लखीमपुर के बाद वापसी बड़ी गलतफहमी
साढ़े 10 हजार हेक्टेयर में बसेगा न्यू आगरा
द लर्निंग स्पेस प्री-स्कूल ने नोएडा में अपने अत्याधुनिक परिसर की शुरुआत की
कुट्टू के आटा से फूड प्वाइजनिंग का मामला, डीएम मनीष वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही...
फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, ठगी गई रकम को क्रिप्टो करेंसी के म...
यूपीसीए के सहयोग से बीसीसीआई द्वारा समर्थित टी20 लीग के लिए गौड़ ने किया गोरखपुर लायन्स क्रिकेट टीम क...
मेवाड़ में "कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम" विषय पर कार्यक्रम आयोजित
कुश्ती प्रतियोगिता में नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के 18 बच्चों ने पदक प्राप्त किए ....
वर्ल्ड हार्ट डे पर विशेष: फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने वर्ल्ड हार्ट डे किया सैलीब्रेट, डाक्टर ने...
IBA स्थापना दिवस और Industry Conclave 2026 में उद्योग जगत का महाकुंभ, “सशक्त उद्योग – समृद्ध भारत” क...
गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने टिकैत से की मुलाकात, 23 दिसंबर को महापंचायत में बड़ा ऐलान संभव
नहीं थम रहा है किसान आंदोलन, अब किसान तीनों प्राधिकरण के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अंबावता करेगी बड़...
समसारा स्कूल  ने शिक्षक दिवस पर सभी अध्यापकों को दिया तोहफा