तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और देसी तमंचा बरामद

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। ये बदमाश लूटपाट करने के इरादे से घूम रहे थे।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक नीलकात सिंह ने इटैहरा गोल चक्कर के पास से अमन कुमार, माइकल मसीह तथा शादाब को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा आदि बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल को दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र से चोरी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी लूटपाट करने के इरादे से अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे। इन्होंने लूटपाट और चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

यह भी देखे:-

दो अपराधी जिला बदर किए गए
चोरी कर बदल दी बाईक की सूरत
कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
पडोसी ने किया बच्ची से रेप, सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाइक चुराते हुए चोर को दबोचा, लोगों ने की जमकर धुनाई
सनसनी : अंसल प्लाजा में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज
सोसाइटी की लिफ्ट में बच्ची के ऊपर कुत्ते ने किया हमला
कोर्ट के आदेश पर 2500 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाई गई शराब
कंपनी मालिक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
मसाज पार्लर के नाम पर करते थे ठगी, फेस-3 पुलिस ने तीन शातिर ठगों को दबोचा
लापता बुजुर्ग महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद किया
संदूक में मिला 2  दिन से गायब मासूम बच्चे का शव 
पूर्व सांसद के घर से चोरों ने लाखों का माल समेटा
अफ़्रीकी मूल के चार युवकों ने लूटी कैब, ड्राइवर से की मारपीट
यमुना नदी की धार मोड़ने वाले खनन माफिया पर लगा एनएसए