भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी बैठक का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी बैठक का आयोजन GNIOT कॉलेज नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में किया गया जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय सचिव कलेस्टर ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल , क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिसोदिया रहे। बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी और संचालन लोकसभा प्रभारी अनिल शिसोदिया , लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज भारत में बदलाव आया है। आज भारत का विश्व पटल पर सम्मान बढ़ा है ।

आज भारत आर्थिक क्षेत्र में पाँचवें स्थान पर है और जल्द ही तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप नजर आयेगा । आज आम जन मानस के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं से विकास हो रहा है । हम सबको फिर एक बार मोदी सरकार बनानी है। उसके लिये बूथ समिति पन्ना प्रमुख तक बैठकों का निरन्तरआयोजन लोकसभा चुनावों का प्रचार प्रसार करेंगे। प्रदेश कैबिनेट मंत्री कलेस्टर प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। हर घर तक सरकार की उपलब्धि योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है , ताकि एक बार फिर मोदी सरकार 400 पार के साथ बने।

उसके लिये काम करेंगे । क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिसोदिया ने कहा कि गौतमबुधनगर लोकसभा सीट पहले भी अच्छे वोटो से जीते थे और अबकी बार ऐतिहासिक वोटो के साथ उत्तर प्रदेश के शो विंडों कहे जाने वाले गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा वोटो से जीते । उसके लिये कार्यकर्ता लगे बैठक में मुख्य रूप से दादरी विधायक तेजपाल नागर , सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज़ सिंह, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक खुर्जा बिजेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, राकेश राणा ,नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता , दीपक भारद्वाज , धर्मेन्द्र कोरी, सेवानन्द शर्मा , मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य , पवन रावल प, वन नागर , गुरुदेव भाटी , सचिन शर्मा, सतेंद्र नागर आदि मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी मोर्चा प्रकोष्ठ लोकसभा प्रबंधन संचालन विधानसभा चुनाव प्रबंधन संचालन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

42 वे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 का हुआ समापन
उत्तर प्रदेश में गैर प्रांत से शराब लेकर आना अथवा उसका उपभोग करना दंडनीय अपराध
हमारी आवश्यकताओं से बड़ा हमारा स्वास्थ्य है, मिलेट्स (श्रीअन्न) का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें
बिसरख भाजपा मण्डल कार्यकर्ताऔ द्वारा खेली गई फुलों की होली
ग्रेटर नोएडा में खुला ट्रॉली बॉय का हैप्पी स्टोर, 24 घण्टे मिलेगा जरूरत का समान
ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी आग: एक युवक की जिंदा जलकर मौत, ठंड से बचने को ग्रामीणों ने जलाई थ...
महज 3 मिनट से कम समय में हल किये 80 सवाल, नन्हे मुन्ने बच्चों ने जीती राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ट्र...
allahabad high court : बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी पर रोक
लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी: यूपी चुनाव की तैयारियों को देंगी अंतिम रूप, प्रत्याशियों के चयन पर भी हो...
19 अगस्त से होगा 99वां वार्षिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला का शुभारंभ
पुलिस कमिश्नर ने रिजर्व पुलिस लाईन में "एक पेड़ माँ के नाम" पौधारोपण किया, अधिक से अधिक पौधा लगाने क...
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने लिंक रोड का ग्राम दयानतपुर में किया शुभारंभ
शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस-प्रशासन की धर्मगुरुओं के साथ बैठक
नोएडा प्राधिकरण ने की वाटर एटीएम की शुरुआत, कार्ड स्वैप करने से मिलेगा निशुल्क शीतल जल
ग्रैंड अजनारा हेरिटेज अपार्टमेंट में फोर्टिस मेडिकल सेंटर शुरू
योगी सरकार ने नगरीय निकायों में ‘स्वच्छता जनादेश सर्वेक्षण-2023’ अभियान का किया शुभारंभ