बड़ी कार्यवाही: चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

नोएडा । पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने थाना सेक्टर  49 में तैनात एक चौकी प्रभारी, कोर्ट पैरोकार और डाक मुंशी को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि  कोर्ट में चल एक मामले के दस्तावेज को समय पर उपलब्ध नहीं करवाने के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर 47 चौकी प्रभारी चिराग बालियान, थाना सेक्टर 49 पर तैनात महिला आरक्षी सरिता यादव, तथा कोर्ट पैरोंकार सुनील कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त शैव्या ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
पुलिस विभाग में चर्चा है कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुए दहेज हत्या के मामले की सुनवाई अपर जिला जज गौतम बुद्ध नगर के न्यायालय में चल रही है। उस मामले में पैरोकार और अन्य पुलिस कर्मियों ने कोर्ट में समय से गवाह उपस्थित नहीं करवाया। इसी बीच एक आरोपी राजू सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए चला गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का स्टेटस तलब किया था। उसके बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है है। पुलिस कमिश्नर के इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस आयुक्त पहली अधिकारी है जो कोर्ट में पैरोकारी के समय लापरवाही बरतने वाले पैरोंकारो के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने तीन पैरोकारों को निलंबित किया था।

यह भी देखे:-

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जादू के नाम पर टप्पेबाजी करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, कार और हथियार बरा...
जिला बदर गुण्डों के सम्बन्ध में जाने, इनसे रहे सावधान : जिला प्रशासन
एटीएम बूथ से लाखों की लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
चौबीस घंटे के अंदर नोएडा पुलिस का दूसरा एनकाउंटर, ईनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
ईनामी बावरिया पत्नी के साथ गिरफ्तार, लूट चोरी की चांदी बरामद, बैंक डकैती में था शामिल
पुलिस से मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, चोरी के सामान बरामद
अपराध पर अंकुश, नोएडा के इन गुंडों पर लगा गैंग्स्टर
कुख्यात अनिल दुजाना पुलिस एनकाउंटर में ढेर यूपी एसटीएफ ने मार गिराया
ग्राम प्रधान समेत 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रिटायर्ड महिला अधिकारी से साइबर ठगों ने की 63.45 लाख की ठगी, ट्रेडिंग का लालच देकर जाल में फंसाया
सेक्टर 21 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
गैंगस्टर परिवार ने छुपाई अपनी असलियत, बेटी की शादी के बाद खुलासा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
चोरी की योजना बना रहे चार बदमाश की गिरफ्तार
गौरव चंदेल के परिवार से मिली कमिश्नर व आईजी मेरठ
क्या एकतरफा प्यार में हुई अंजलि राठौर की हत्या ! , नामजद मुकदमा दर्ज