ग्रेनो प्राधिकरण की वाणिज्यिक भूखंड योजना लांच

  • योजना में चार एफएआर के 18 भूखंड शामिल
  • योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 मार्च

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चार एफएआर (फ्लोर एरिया रेश्यो) वाले 18 वाणिज्यिक भूखंडों की योजना लांच कर दी है। अगर ये सभी भूखंड आवंटित हो गए तो ग्रेटर नोएडा में शीघ्र ही 18 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बन सकेंगे। ग्रेटर नोएडावासियों को रोजमर्रा की जरूरत के सामान खरीदने में और सुविधा हो जाएगी। रिजर्व प्राइस पर इन 18 भूखंडों की कीमत लगभग 1134 करोड़ रुपये है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वाणिज्यिक विभाग ने चार एफएआर वाले 18 भूखंडों की योजना सोमवार को लांच कर दी है। 28 फरवरी से इस योजना के भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। ये भूखंड 2313 वर्ग मीटर सेे लेकर 12000 वर्ग मीटर एरिया तक के हैं। सेक्टर 10 मेें चार, सेक्टर 12 में छह, अल्फा टू, इकोटेक 12 और टेकजोन में एक-एक और डेल्टा टू में पांच भूखंड स्थित हैं। चार एफएआर होने के कारण आवंटी कुल ग्राउंड कवरेज का 400 फीसदी पर निर्माण कर सकता है।

इससे ग्रेटर नोएडा में अब हाईराइज कॉमर्शियल इमारतें बन सकेंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि 28 फरवरी से ब्रोषर डाउनलोड करने की सुविधा शुरू हो जाएगी। स्कीम में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 21 मार्च है। प्रोसेसिंग फीस और डाॅक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख 23 मार्च है। इन भूखंडों का आवंटन ऑक्शन के जरिए ही किया जाएगा। आवेदन से लेकर आवंटन तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी।

एसबीआई पोर्टल के जरिए आवेदन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी एसबीआई पोर्टल को लिंक किया गया है, ताकि आवेदक प्राधिकरण की वेबसाइट से भी आवेदन कर सकें। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा है कि निवेशकों की मांग और ग्रेटर नोएडावासियों की जरूरत को देखते हुए प्राधिकरण ने चार एफएआर के साथ वाणिज्यिक भूखंड योजना को लॉन्च कर दी है। आवंटन प्रक्रिया पूरी होते ही पजेशन दे दिया जाएगा। इन भूखंडों पर वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू होने से आसपास के निवासियों की रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी हो सकेंगी।

यह भी देखे:-

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को लेकर सुरक्षा कड़ी, राकेश टिकैत बोले- हमें रोका तो बैरियर तोड़ देंग...
पिकनिक मनाने आए स्कूली बच्चों से मिले मुख्यमंत्री, बच्चों से मिलाया हाथ, चॉकलेट भी दिया
फ्रेंच अपार्टमेंट में नई एओए का गठन
आईडीसी ने की ग्रेटर नोएडा में डी एम आई सी परियोजनाओं की समीक्षा, औद्योगिक आवंटनों पर दिया जोर
World Post Day 2021: भारत में डाक सेवाओं का इतिहास, सबसे पुराना टेलीग्राम
वामपंथी कन्हैया और जिग्नेश आज होंगे कांग्रेसी, क्या होगा परिणाम
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में घायल श्रद्धालुओं की सहायता हेतु जनपद में कंट्रोल रूम हुआ स्थापित
2024 के बजट से प्रमुख निष्कर्ष, बता रही हैं सीए फाल्गुनी श्रीवास्तव
रेडियोलॉजी के नवीनतम उपचारों से रूबरू कराया ,शारदा अस्पताल में जुटे रेडियोलॉजी के दिग्गज, गंभीर बीमा...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 को "सस्टेनेबल सेलिब्रेशन" के रूप में मनाया
एसीईओ ने डेल्टा 2 सेक्टर का किया दौरा, सेक्टर की समस्या को लेकर की चर्चा
बी.एस.एफ मे चयनित मोहित को संकल्प संस्था ने किया सम्मानित
जे पी इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा को वार्षिक टाइम्स स्कूल रैंकिंग 2021 में नंबर 1 के रूप में सम्मान...
PM Modi in Scotland: आज जलवायु परिवर्तन पर COP26 सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
एनपीसीएल की घोर लापरवाही से गौवंशो की मौत पर करप्शन फ्री इंडिया ने दिया ज्ञापन
दिल्ली : प्राइवेट अस्पताल वालों ने मचा रखी है लूट, कोरोना डोज की वसूल रहे हैं मनमानी कीमत