शारदा अस्पताल की नर्सों ने परीचौक पर करवाई महिला की डिलीवरी, प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की बचाई जान

परीचौक पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की डिलीवरी करवाकर बच्चे और मां की बचाई जान

भगवान किस रूप में आ जाए आपको पता नही होता ऐसा ही परीचौक पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के साथ हुआ वहां से ड्यूटी पर जा रही शारदा अस्पताल की नर्स रेनू और ज्योति ने वहीं पर महिला की सकुशल डिलीवरी करवाकर बच्चे और मां जान बचाकर भगवान के रूप में दर्शन दिए। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है,अब दोनों स्वस्थ है जल्द ही दोनों को छुट्टी मिल जाएगी। डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने बताया कि इस मानवीय कार्य के लिए दोनों नर्स को 5100 व 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा । अस्पताल में महिला और बच्चे का निशुल्क इलाज किया जाएगा।

शारदा अस्पताल की नर्स रेनू ने बताया कि वो कासना से ड्यूटी पर जा रही थी। जैसे ही परीचौक पर ऑटो से उतरी तो महिला रोशनी सड़क पर लेटी हुई है उनके पति प्रशांत लोगों से मदद की गुहार लगा रहे थे। मैं जैसे ही वहां पहुंची तो महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही है। मैंने अपनी साथी नर्स ज्योति को फोन किया वो भी ड्यूटी के लिए जा रही थी वो भी जल्द आ गई। हमने लोगों से कहा हम शारदा अस्पताल में नर्स है। पहले महिला को अपने शॉल से एक महिला की सहायता से कवर किया उसके बाद हम दोनों ने महिला की नॉर्मल डिलीवरी करवा दी। उसके बाद बच्चे को अपने जैकेट में लपेटा ऑटो बुक करके अस्पताल जाने लगे। ऑटो में महिला को झटके से तकलीफ होने लगी पर हम उसे जगाते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया।

शारदा अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रुचि श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी नर्सो डिलीवरी के बाद अस्पताल में फोन कर दिया।उसके बाद जैसे ही वो महिला और बच्चे को लेकर आए तो तुरंत हमने इलाज शुरू कर दिया। बच्चे का वजन करीब 2.50 किलो है। महिला का यह दूसरा बच्चा है अब दोनों स्वस्थ है। इनका इलाज कासना स्थित एक अस्पताल में चल रहा था लेकिन उन्होंने सिजेरियन बच्चे होने की बात कही। वहां से अपने घर लुक्सर चली गई। सुबह उनको लेबर पेन शुरू हुआ जैसे ही परीचौक पहुंची वहां सड़क पर गिर गई। हमारी नर्सो ने जो काम किया है इसको लेकर सभी को उन पर गर्व है।

शारदा अस्पताल में एडमिट महिला रोशनी ने कहा कि दोनों नर्स मेरे लिए देवी के रूप में आई मुझे व मेरे बच्चे की जान बचाकर मुझपर एहसान किया है जो मैं बातों बयां नही कर सकती। पति प्रशांत ने कहा कि मैं वहां सबसे मदद मांगता रहा लेकिन कोई आगे नही आया। नर्स रेनू और ज्योति ने जो किया है इसका अहसान मैं कभी नही उतार सकता हूं।

यह भी देखे:-

गैंगस्टर एक्ट में वांटेड दो गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
भूमाता ब्रिगेड प्रमुख तृप्ति देसाई का कोच्चि एयरपोर्ट पर भारी विरोध
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण लोक अदालत स्थगित
भारत को विश्व गुरु बनने के लिए आधुनिक विचारों के साथ धर्म की शिक्षा भी लेनी होगी: जुगल किशोर
दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
बेलगाम ट्रक की जोरदार टक्कर से एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त 
शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर 2 लाख 21 हजार रुपए की ठगी
सिटी हार्ट अकादमी में मनाई गईं लोहरी पर्व व स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव
School Reopening 2021: राजधानी के स्कूलों में सीनियर कक्षाओं के छात्रों को 1 सितंबर से खोले जाने की...
भारत की पहली विश्व स्तरीय रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उदघाटन, मेक इन इंडिया मेक फार वर्ड के तर्...
गृहमन्त्री व प्रधानमन्त्री, जाट समाज को दिये अपने वायदे को पूरा करें- यशपाल मलिक
राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने दादरी व सदर तहसील में पहुंचकर कार्यो की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्...
चुनाव के दौरान लोगों से किये गए वादे पूरे किये जाएंगे - लता सिंह नव निर्वाचित चैयरमैन
चैलेंजर्स ग्रुप पिछले 70 दिनों से जनपद गौतमबुद्धनगर के जरूरतमंद लोगों का कर रहे हैं सेवा
प्रधानमंत्री मोदी किया रुद्राभिषेक और आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण
नारायणा ई टेक्नो स्कूल ग्रेटर नोएडा शाखा का वार्षिक समारोह हुआ आयोजित