कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी
नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने विभिन्न जगहों पर खड़ी तीन कारों का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
थाना बिसरख ने बताया कि पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 22 फरवरी को अपनी कार में सवार होकर ग्रीनआर्च मार्केट में कुछ सामान खरीदने के लिए गए थे। अपनी कार खड़ी करके वह दुकान में चले गए। जब थोड़ी देर बाद वह वापस आए तो उन्होंने देखा अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित निराला स्टेट सोसाइटी में रहता है। पुलिस ने बताया कि एक और पीड़ित बताया कि बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 22 फरवरी को अपनी कार लेकर रोजा गोल चक्कर के पास गए थे। वहां पर उन्होंने अपनी करा पार्क किया तथा सब्जी खरीदने चले गए। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि एक तीसरे पीड़ित ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने समृद्धि ग्रैंड सोसाइटी के पास अपनी कार खड़ी की थी। वह कुछ सामान खरीदने के लिए चले गए। थोड़ी देर बाद जब वह आए तो उन्होंने देखा कि उनकी कार की साइड का शीशा तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने उसमें रखा लैपटॉप आदि चोरी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि एक और पीड़ित ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल गौर सिटी सेंटर के सामने से चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
