यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होगी कोरियन और जापानी सिटी

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) को बढ़ाने के लिए यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर- 4ए में कोरियन सिटी और सेक्टर- 5ए में जापानी सिटी विकसित करने जा रहा है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे पर लगभग 2544 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। 50 प्रतिशत हिस्से की मांग शासन से की गई है। दोनों सेक्टर में औद्योगिक व व्यावसायिक गतिविधियों के अलावा स्कूल, कालेज, आवास, अस्पताल आदि सुविधाएं होंगी।

जापान व कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ने पिछले वर्ष यमुना प्राधिकरण और नोएडा एयरपोर्ट क्षेत्र का दौरा करने के बाद यहां निवेश करने की इच्छा जताई थी। प्राधिकरण ने सेक्टर- 4ए में कोरियन सिटी के लिए 365 और 5ए में जापानी सिटी के लिए 395 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की है। नोएडा एयरपोर्ट के चलते यमुना प्राधिकरण में जापान, कोरिया, अमेरिका, रूस आदि देशों की कंपनियां आगे आ रही हैं। जापान की राजधानी टोक्यो में 17 से 19 अप्रैल तक मेडटेक जापान सम्मेलन होने जा रहा है।

डा. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण ने बताया कि विदेशी निवेश बढ़ाने को कोरियन और जापानी सिटी विकसित करने की तैयारी है। इनके अनुसार ही पूरा इको सिस्टम होगा। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी देखे:-

यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा हाईकमान का फैसला, किसानों के बीच जाकर माहौल सुधारेंगे सांसद
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे ।
स्मोकिंग और वेपिंग से 4 गुना बढ़ रहा लंग कैंसर का खतरा, डॉक्टर्स बोले- निकोटीन की लत से बचें युवा
सड़क पर मूर्छित अवस्था में मिली महिला, अस्पताल में हुई मौत
विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत
महामारी को रोकने में पिछड़ रहे हैं देश के ये राज्‍य, केंद्र ने भेजी टीम, बताएगी कारगर तरीका
अन्ना सत्याग्रह के चलाया जागरूकता अभियान
गौतम बुध नगर जनपद में होम आइसोलेशन सेल सक्रिय
कोरोना वैक्सीन: जानिए हाथ में क्यों लगाया जा रहा है टीका
देखें VIDEO, जारचा SHO ने दिखाई बहादुरी, बंधक बनी माँ-बेटी को सिरफिरे के चंगुल से छुड़ाया
महिला की मौत के बाद मुआवजे को लेकर हजारों की संख्या में श्रमिकों ने किया हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप
कोरोना वायरस डबल वैरिएंट : एक ही व्‍यक्ति में पाए गए दो अलग-अलग वैरिएंट
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने IIMT कॉलिज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया
गौतम बुद्ध नगर में 29 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष मतदाता सूची सुधार अभियान
IHGF 2023 : हस्तशिल्प मेला का तीसरा दिन, 3000 से ज्यादा प्रदर्शक, 14 प्रदर्शन खंड, क्षेत्रीय शिल्प औ...
भाजपा नेता भी कर रहे हैं रामदेव से किनारा, अब क्या करेंगे योगगुरु?