SATTE 2024 : झारखंड सरकार के हरियाली एवं इको पर्यटन के थीम पर बना स्टॉल

  • तीन दिन तक चले प्रदर्शनी में झारखंड के पर्यटन स्थलों की भ्रमण के बारे में जानकारी लेने सैकड़ों की संख्या में पहुंचे विजिटर
  • झारखंड में पर्यटन उद्योग में निवेश के लिए कई निवेशक ने दिखाया दिलचस्पी
  • टूरिज्म में झारखंड सरकार निवेशकों को “फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व” के आधार पर देगी स्पेशल पैकेज

ग्रेटर नोएडा / एनसीआर/ दिल्ली,24 फरवरी 2024 : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 22 से 24 फरवरी तक चले साउथ एशिया का टूरिज्म एंड ट्रैवल का सबसे बड़ा प्रदर्शनी SATTE 2024 में झारखंड सरकार के हरियाली एवं इको पर्यटन के थीम पर बना झारखंड पवेलियन स्टॉल ने लोगों को जमकर लुभाया l

तीन दिन तक चले प्रदर्शनी में झारखंड के पर्यटन स्थलों की भ्रमण के बारे में जानकारी लेने सैकड़ों की संख्या में विजिटर पहुंचे एवं झारखंड के विभिन्न पर्यटक स्थलों की जानकारी ली l झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के लिए पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी भी काफी दिलचस्पी दिखाई l तीन दिनों तक चले प्रदर्शनी में उद्यमियों ने झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग के अधिकारी व झारखंड स्टॉल प्रभारी श्रेया स्वराज से मुलाकात कर निवेश के बारे में विस्तृत जानकारी ली एवं कहा कि जल्द ही अपना प्रसताव झारखंड सरकार को भेजेंगे l

झारखंड के दिल्ली स्थिति पयर्टन विभाग की शिल्पी रानी ने बताया कि झारखंड स्टॉल पर लोगों की भीड़ से विभाग काफी उत्साहित है l उन्होंने कहा कि स्टॉल पर मोजूद झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग के स्टेक होल्डर्स ने भी लगातार डीएमसी के द्वारा लोगों को प्राकृतिक मनोरम स्थल, हरियाली एवं इको टूरिज्म के लिए उपयुक्त झारखंड आने का आह्वाहन किया l

झारखंड सरकार के झारखंड झारखंड विभाग के प्रोजेक्ट हेड एवं झारखंड स्टॉल की प्रभारी श्रेया स्वराज ने कहा कि टूरिज्म में राज्य सरकार निवेशकों को “फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व ” के आधार पर स्पेशल पैकेज देगी। साथ ही निवेशकों को कई तरह के इंसेंटिव (Incentives) भी दिये जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत कई लाभ दिए जायेंगे l जिनमें कैपिटल इन्वेस्टमेंट पर

10 करोड़ की लिमिट तक 25% तक सब्सिडी दी जा रही है। 5 वर्षों तक नेट स्टेट जीएसटी का का 75% की छूट दी जाएगी। 5 वर्षों तक स्टांप ड्यूटी और इलेक्ट्रिसिटी ड्युटी नहीं लगेगी l

महिलाओं, एससी, एसटी एवं दिव्यांगों को स्पेशल सपोर्ट दिया जायेगा l निवेश और इंसेंटिव्स के लिये सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। श्रेया स्वराज ने बताया कि एक इंवेस्टर के इन्वेस्टमेंट से लेकर हर प्रकार की सहायता सिंगल विंडो से मिलेगी। निवेशक को कही और जाने की आवश्यकता नहीं होगी I उन्होंने बताया कि होम स्टे पालिसी भी आ चुकी है।

यह भी देखे:-

Teachers are Lifelong Learners : Dr. Madam Grace Pinto, M.D Ryan International Group of Institution...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) में यादगार विदाई समारोह: गीत, नृत्य और भावनाओं न...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र (2024-25) का आगाज, 16 नए पाठ्यक्रमों के साथ कुल 155 पा...
पाँच दिवसीय “विपश्यना ध्यान योग” शिविर  का शुभारंभ
आईईसी कॉलेज में हुनर से रोजगार कार्यक्रम का आयोजन
UP BOARD 2017 RESULT घोषित : लड़कियों की बादशाहत कायम, फतेहपुर की इन दो बच्चियों ने यूपी में किया ट...
योगी एवं मोदी सरकार द्वारा महिलाओं एवं समाज के कमजोर व पिछड़े वर्ग के लिए चलाए जा रहे विभिन्न उपयोगी...
जीएनआईओटी संस्थान में 21 वे संस्थापक दिवस का भव्य आयोजन तथा इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को...
सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने सीआईएससीई बोर्ड के टापर्स सम्मानित
रेयान ग्रेटर नोएडा में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम
पाठ्यक्रम पर जीबीयू में राउंड टेबल मीट का आयोजन
सेंट जोसफ विद्यालय में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन
GL Bajaj ने AKTU Zonal Sports 2025 में मचाई धूम, 20 पदक जीतकर बनाया नया कीर्तिमान
UNGA : दुनिया ने की विकास-व्यापार की बात, इमरान बोले- कश्मीर पर भारत का कब्जा
जीएल बजाज शिक्षण संस्थान ने एआईसीटीई द्वारा इनोवेशन चैलेंज "युक्ति-2024" में प्रतिभाग किया