गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में ब्रेन फिंगर प्रिंटिंग पर प्रक्षिशण व कार्यशाला का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय मे चार दिनों तक ब्रेन फिंगरप्रिंटिंग विषय पर होने वाले प्रक्षिशण व कार्यशाला की शुरुआत भव्य दीप प्रज्वलन के साथ हुई । डिपार्टमेंट ऑफ़ साइकोलॉजी एंड मेन्टल हेल्थ द्वारा नवनिर्मित ब्रेन मैपिंग लैब पूरे उत्तर भारत मे प्रमुख फोरेंसिक जांच प्रयोगशाला के रूप में स्थापित हुई है । कार्यक्रम में अमेरिका से आये ब्रेन वेव साइंस के चेयरमैन श्री के आईका जी ने प्रक्षिशणके दौरान जानकारी देते हुए बताया की यह तकनीक “अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा”,”सीमा सुरक्षा”,”आप्रवासन”, “ड्रग्स एवं मानव तस्करी” आदि ज्वलंत समस्याओं के निराकरण में अति लाभदायी है ।

एलिज़ा मोंटानु ने बताया की इस तकनीक द्वारा किसी भी अपराध के बाद अपराधी के दिमाग मे बह रही तरंगों को इलेक्ट्रोड युक्त ये डिवाइस अपराध के समय के छायाचित्रों को एकत्र करके कंप्यूटर के माध्यम से तरंगों को दर्शाती है । फॉरेंसिक साइंस लाइब्रेरी (सी.बी. आई) की डा॰ आशा श्रीवास्तव ने बताया की इस डिवाइस का प्रयोग एक मासूम व् एक अपराधी के दिमाग मे अपराध के समय सेव हुए डाटा का वेव्स के माध्यम से विश्लेषण किया जाता है व् अपराधी को पकड़ा जाता है । कार्यक्रम की शुरुआत डिपार्टमेंट ऑफ़ साइकोलॉजी एंड मेन्टल हेल्थ के विभागाध्यक्ष डा॰ आनन्द प्रताप सिंह ने स्वागत भाषण द्वारा की । उन्होंने कहा की यह गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का सौभाग्य है की “ब्रेन वेव साइंस” द्वारा ब्रेन मैपिंग प्रयोगशाला की शुरुवात यहाँ हुई है, यह प्रयोगशाला पूरे उत्तर भारत मे जल्द ही अपना विशेष स्थान बनाएगी । ए.एस.पी साहिबाबाद श्री अनूप सिंह जी ने मौके पर पहुँच कर प्रक्षिशण मंडल से कई सवाल किये व् महत्त्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की । स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनीटीज़ एंड सोशल साइंस की डीन डा॰ नीति राणा ने बताया की इस अगले चार दिनों मे अलग अलग सेशन्स मे इस तकनीक का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया जायेगा व् इसमें आस पास के पुलिस विभाग , गुप्तचर विभाग, सी.बी. आई, सी.बी.सी.आई.डी अदि के कई अफसर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के तकनीकी व् मीडिया प्रभारी श्री गौरव तिवारी ने बताया की कार्यशाला मे डा॰ ओम प्रकाश, डा॰ विवेक मिश्रा, डा॰ आसिफ समेत कई शिक्षकों व् विद्यार्थिओं ने भाग लिया।

यह भी देखे:-

एच.आई.एम.टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, ग्रेटर नोएडा मे ओरिएंटेशन डे का आयोजन
यूनाइटेड कॉलेज  में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 
आईआईएमटी में स्टेट लार्जेस्ट क्लाइमेट क्लॉक असेंबल एण्ड डिस्प्ले इवेंट का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस जल्द शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
प्रेरणा विमर्श 2023: डिपार्टमेंट ऑफ़ मीडिया स्टडीज, क्वांटम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने GBU में चित्रक...
PM मोदी ने लॉन्‍च की RBI की रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम, होगा एक लोकपाल पोर्टल
GNIOT: 500 विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ समाज का लिया संकल्प
ऑल इंडिया जमीयतुल  कुरैश ने प्रतिभाशाली छात्रों को किया सम्मानित
जी.एल. बजाज में इन्टरप्रिन्योरशिप, इन्यूवेशन एण्ड इनोवेशन विषय पर फैकल्टी डेवलोपमेंट प्रोग्राम की शु...
कमिश्नर ने पारिवारिक विवाद समाधान क्लीनिक के नए कक्ष का किया उद्घाटन, बोलीं- संवाद से सुलझाएं पारिवा...
अंतर्राष्ट्रीय अनुबंध और रियल एस्टेट पर 3 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी , ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान...
एस्टर पब्लिक स्कूल : सिद्धार्थ शर्मा हेड बॉय तो मेघा शर्मा बनी हेड गर्ल
Summer camp organised at Ryan International School Greater Noida
गलगोटिया विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा मेटावर्स विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
आईईसी कालेज में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन