जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

जेवर । नोएडा एयरपोर्ट आसपास जमीन बेशकीमती होने पर कॉलोनाइजर कॉलोनी काट कर भूखंड बेच रहे है। शिकायत मिलने पर यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने बुधवार को बुलडोजर लगाकर 15000 वर्गमीटर जमीन पर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 10 करोड़ आंकी गई है।

जेवर क्षेत्र के सबौता मुस्तफाबाद की खसरा नंबर-155 और रामनेर गांव की खसरा संख्या 32 नोएडा एयरपोर्ट के पास आता है। दोनों गांव की जमीन अधिग्रहण एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहण किया चुका है और किसानों को मुआवजा बांटा चुका है। इसके बाद कॉलोनाइजर दोनों गांव की जमीन पर अवैध कॉलोनी काट कर बेच रहे थे। यमुना प्राधिकरण को इसकी शिकायत मिलने पर कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद अवैध निर्माण को नहीं हटाया
गया। मंगलवार यमुना प्राधिकरण ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर बुलडोजर लगाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 15000 वर्गमीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। खाली गई जमीन की कीमत करीब 10 करोड़ रूपए आंकी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी देखे:-

आर्ट ऑफ लिविंग के पॉलीथीन मुक्त अभियान से घर बैठी महिलाओं को मिल रहा है रोजगार
भूखंडों से मिट्टी खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई , जन विश्वास दिवस में ग्रेनो प्राधिकरण के ...
सीएम योगी का बड़ा फैसला : 250 लाख से ज़्यादा मुक़दमे होंगे वापस, जानें वो कौन से है मुक़दमे।
मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी परोसने जा रहा था शराब ! पुलिस ने मंसूबे पर पानी फेरा
आंदोलन का 28 वां दिन , भूमिहीन किसानों ने जमकर बोला हल्ला, मांग पूरी होने तक नहीं उठेंगे किसान
प्रवासी मजदूरों व नौजवानों को मिला जेवर एमएलए धीरेन्द्र सिंह का सहारा, पढ़ें पूरी खबर
यूपी: पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बनाने पर मायावती का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये उनका चुनावी हथकंडा
स्पोर्ट्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो में दूसरे दिन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन
82 जगह शहर की निगरानी करते हैं कैमरे, गाँवों में एक भी नहीं - आरटीआई
UPSSSC PET 2021: जान लीजिए अगले 7 महीने में आपको किन भर्तियों में शामिल होने का मिल सकता है मौका
नियुक्ति के लिये आंदोलनरत पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिये भाजपा सरकार पर जमकर बरसे प्रदेश कांग्रे...
HELPLINE FOR CORONA PATIENT
कोरोना के खिलाफ जंग: 15 अगस्त तक पूरे देश को वैक्सीनेट करने की तैयारी, घर-घर टीकाकरण के लिए केंद्र न...
समाजवादी पार्टी बुलन्दशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद समाजवादी पार्...
गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना से सातवीं मौत
किसान एकता संघ ने सौंपा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर ज्ञापन