शिक्षक को मारी गोली

नोएडा । थाना सूरजपुर क्षेत्र में आज दिनदहाड़े दो युवकों ने एक अध्यापक को गोली मार दी। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस मीडिया प्रभारी ने बताया कि रकीब हुसैन उर्फ रिहान (25 वर्ष) पुत्र इकरार हुसैन जो कि कस्बा सूरजपुर में रहते हैं, वह सुशील मॉडर्न स्कूल साकीपुर में पढ़ाते हैं। आज वह पढ़ाने के लिए स्कूल जा रहे थे ,तभी साकीपुर गांव के पास दो लड़के आए। उन्होंने उनसे बातचीत की तथा उनका नाम पूछा। उसके बाद आरोपियों ने अध्यापकों के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली उनकी कनपटी पर लगी है। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की 2 टीमें लगाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस इसे आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग के मामले से जोड़कर देख रही है।

यह भी देखे:-

अवैध हवाला नेटवर्क पर STF का बड़ा प्रहार, चीनी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में शकुंतलम लैंडक्राफ्ट की 1200 बीघा जमीन को किया गया सील
जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ संपन्न
ग्रेनो प्राधिकरण की मकान, दुकान व शिक्षण संस्थान की योजना जल्द आएगी
ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत
Google Logo History : गूगल ने मनाया 25वां जन्मदिन, जानें गूगल का इतिहास
बिजली का करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
गौड़ सिटी/क्रॉसिंग में श्रद्धा व प्रेम के साथ मनाया गया श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस
जाति और मुख्य जनगणना एक साथ होना मुश्किल, जानें क्यों?
"सांसद आपके द्वार’’ कार्यक्रम कर तहत सांसद डॉ.महेश शर्मा ने किया कई गांवों का दौरा, कहा 22 जनवरी को ...
संजय भैया का नवनिर्वाचित सभासदों ने फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत।
बाल दिवस पर ईएमसीटी का छोटा सा प्रयास के बड़ी सी मुस्कुराहट के लिए
श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में निवासियों ने बिल्डर द्वारा किये गये घोटाले के खिलाफ मोर्चा खोला
Yamuna Authority: किस वर्क सर्कल में कितने समय मे कितना काम, लक्ष्य निर्धारित
नोएडा विधायक के सामने रखी गई नोएडा प्राधिकरण की ख़राब नीतियां, मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बात
अग्रवाल समाज ने धूमधाम से की गोवर्धन पूजा