जीबीयू के डॉक्टर आनन्द प्रताप सिंह को मिला साइको ओरेशन अवॉर्ड-2024

इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल साइकोलाॅजिस्ट के राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन का स्वर्ण जयन्ती समारोह का आयोजन 9 से 11 फरवरी 2024 तक श्री अरविंदो विष्वविद्यालय, इंदौर में आयोजित किया गया।

इसका उद्घाटन केरल के माननीय राज्यपाल श्री थावर चंद गहलोत के द्वारा किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश से लगभग 700 लोगों ने भाग लिया और अपने शोधकार्यों को प्रस्तुत किया। सम्मेलन में विभिन्न वैज्ञानिकों, शिक्षाविद्ओं, मनोवैज्ञानिक चिकित्सकों, डाॅक्टरों एवं शोधार्थी छात्रों ने भाग लिया।
उक्त सम्मेलन में गौतम बुद्ध विष्वविद्यालय के मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅक्टर आनंद प्रताप सिंह को वर्ष 2024 के लिये इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल साइकोलाॅजिस्ट के द्वारा साइको ऑरेशन अवार्ड~ 2024 से सम्मानित किया गया। डाॅक्टर सिंह को पिछले वर्ष दिल्ली में संपन्न हुये चिकत्सा मनोविज्ञान के वार्षिक सम्मेलन में अवॉर्ड कमेटी के सदस्यों के द्वारा इस अवॉर्ड के लिए चुना गया था। डाॅक्टर सिंह को ये अवार्ड चिकित्सा मनोवैज्ञान के क्षेत्र में किये गये अभूतपूर्व योगदान के लिये दिया गया है।
ज्ञात हो कि डाॅक्टर सिंह चिकित्सा मनोवैज्ञान के क्षेत्र में विगत 20 वर्षों से अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में गौतम बुद्ध विष्वविद्यालय में मनोवैज्ञानिक चिकित्सा विभाग की शुरूआत की और तबसे मनोवैज्ञानिक चिकित्सा क्षेत्र में निरन्तर शिक्षण एवं प्रशिक्षण को प्रोत्साहित कर रहे हैं। डाॅक्टर सिंह मनोवैज्ञानिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हुये न्यूरोफीडबैक, न्यूरोकाॅग्नीशन, ब्रेन फिंगरप्रिंटिंग एवं एन०सी०पी०टी० जैसी चिकित्सा विधियों पर शोध कर चुके हैं और इस क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं।

पूर्व में डाॅक्टर सिंह को मनोवैज्ञानिक चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुये इनोवेटिव सांइटिस्ट अवार्ड, पाॅजिटिविटी अवार्ड, आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन इन फील्ड ऑफ क्लीनिकल साइकोलाॅजी अवार्ड, आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन इन फील्ड ऑफ हेल्थ साइकोलाॅजी अवार्ड, यंग सांइटिस्ट अवार्ड एवं तारा नायडू अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल साइकोलाॅजिस्ट के द्वारा प्रदत्त साइको ऑरेशन अवार्ड के लिये डाॅक्टर सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन, अपने सहयोगी शिक्षकों, सभी छात्र छात्राओं, परिवार एवं मित्रों का आभार प्रकट किया।

यह भी देखे:-

आतंकवादी और चरमपंथी शब्दों का ना करें इस्तेमाल -तहरीक-ए-तालिबान, पत्रकारों को दी चेतावनी
‘फटकन’ और ‘विद्याश्री साहित्य सान्निध्य’ के बैनरतले ग्रेटर नोएडा में एक कवि गोष्ठी का आयोजन
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं बोर्ड में विद्यार्थियों ने लहराया परचम
गलगोटियास विश्वविद्यालय में एनएसएस के तत्तवाधान में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सेंट जोसफ विद्यालय में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस में मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण: हर पांच में से चार परिवार स्वास्थ्य संबंधी समस्या से प्रभावित
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वाद-विवाद और नाट्य मंचन, छात्र-छात्राओं ने ब...
स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
जीबीयू में महाकरुणा दिवस पर अंतर्धर्म सम्मेलन सम्पन्न हुआ
Elon Musk ने बेचे टेस्ला के 6.9 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर
गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिवस पर दिया जाएगा गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
ऑक्सफोर्ड स्कूल में संविधान निर्माण का हुआ मंचन
जीएल बजाज में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर नेशनल कॉन्क्लेव, नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को समग्...
शारदा एंव टेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन फोरकास्टिंग एंड असेंसमेंट काउंसिल के मध्य हुआ एमओयू साइन
सीबीएसई 10 वीं के नतीजे, डीपीएस ग्रेनो की राधिका गुप्ता ने पाया देश में दूसरा स्थान , जानिए ग्रेटर न...